📅 Saturday, 28 November 2026 | 09:49 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 83,339.26 ▼ -989.33 (-1.17%) • निफ्टी 50: 25,607.20 ▼ -277.30 (-1.07%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹126,250 • 🥈 चांदी (1kg): ₹158,700 • 🌤️ उज्जैन: 21°C (हल्के बादल)
उदयपुर

शोक संदेश : पालीवाल समाज उदयपुर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री अंबालाल पालीवाल का निधन

📅 21 April 2021, 02:54 AM • ✍️ श्रीमती तारा देवी पालीवाल • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
शोक संदेश : पालीवाल समाज उदयपुर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री अंबालाल पालीवाल का निधन
शोक संदेश : पालीवाल समाज उदयपुर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री अंबालाल पालीवाल का निधन

उदयपुर : पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी उदयपुर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं समर्पित कार्यकर्ता श्री अंबालाल पालीवाल (मूल ग्राम. वाटी), वर्तमान निवास, हिरण मगरी सेक्टर 4, उदयपुर का कल दिनांक 20 अप्रैल 2021 को स्वर्गवास हो गया हैं. जिनका अंतिम दाह संस्कार कल संपन्न हुआ. आप सर्वश्री पूर्व प्रधान, पंचायत समिति बड़गांव, जिला उदयपुर एवं 44 श्रेणी पालीवाल ब्राह्मण समाज संस्था, हिरण मगरी, सेक्टर 9 के अध्यक्ष व नेशनल मिष्ठान, सेक्टर 4 के मालिक श्री खूबीलाल पालीवाल एवं राष्ट्रीय मिष्ठान सेक्टर 14 के मालिक भंवरलाल पालीवाल के पूजनीय पिताजी थे. हम परम् पिता परमेश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को मोक्ष एवं उनके शोकाकुल परिवार जनों को यह दारुण दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. स्वर्गस्थ आत्मा को पुनश्च शत्-शत् नमन। उक्त जानकारी श्री महेश जोशी प्रिंट मीडिया प्रभारी, पालीवाल ब्राह्मण समाज  संस्था उदयपुर एवं श्रीमती तारा देवी पालीवाल सूचना एवं प्रसारण मंत्री, निवासी बडगांव, उदयपुर ने दी.

● विशेष आग्रह : समस्त सम्मानिय समाजजनों से अनुरोध है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन का सहयोग करते हुए शोकाकुल परिजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से शोक-संदेश प्रेषित कर सहयोग प्रदान करें. इस दुख की घड़ी में पालीवाल ब्राह्मण समाज उदयपुर, मेनारिया समाज, नागदा मेनारिया समाज  शोकाकुल परिजनों के साथ हैं.

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-श्रीमती तारा देवी पालीवाल...✍️

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल