शोक संदेश : मेनारिया समाज के पूर्व उपाध्यक्ष श्री रामनारायण पानेरी का निधन
उदयपुर : मेनारिया ब्राह्मण समाज 52 श्रेणी उदयपुर के पूर्व उपाध्यक्ष, वयोवृद्ध समाजसेवी आदरणीय प्रेरणापुंज, पथ प्रर्दशक श्री रामनारायण ब्रह्मलीन परशराम जी पानेरी का दुखद निधन आज तड़के रात्रि दिनांक : 23 अप्रैल 2021 को हो गया है। जिनकरी पार्थिव देह की अंतिम यात्रा आज प्रात : 9 : 30 बजे निज निवास 13 सी कालाजी गोराजी कॉलोनी उदयपुर से अशोकनगर मोक्षधाम पर दाह संस्कार संपन्न हुआ. आप सर्वश्री घनश्याम पानेरी के पूजनीय पिताजी एवं दिलीप पानेरी, विजय पानेरी (भतीजे) थे. समाजसेवी सर्वश्री रविशंकर मेहता, चंद्रशेखर मेहता, राजेन्द्र कुमार पानेरी, बद्रीलाल मेनारिया, भगवती मेनारिया, योगेश कुमार मेनारिया, ललित मेनारिया, इंदौर से गणपत मेहता, ओम पानेरी, प्रकाश जोशी, लोकेश मेहता, राजेश जोशी, विनोद मेहता आदि ने कहा कि यह केवल एक परिवार के लिए नहीं बल्कि संपूर्ण समाज और पूरे देश के लिए अपूर्णीय क्षति है. उक्त जानकारी मेनारिया समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री राजेन्द्र कुमार पानेरी एवं श्री चंद्रशेखर मेहता ने पालीवाल वाणी को दी.
● विशेष आग्रह : समस्त सम्मानिय समाजजनों से अनुरोध है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन का सहयोग करते हुए शोकाकुल परिजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से शोक-संदेश प्रेषित कर सहयोग प्रदान करें. इस दुख की घड़ी में मेनारिया समाज, नागदा मेनारिया समाज, पालीवाल ब्राह्मण समाज शोकाकुल परिजनों के साथ हैं.
● पालीवाल वाणी ब्यूरो- राजेन्द्र कुमार पानेरी-चंद्रशेखर मेहता...✍️
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पितृ पक्ष में संयुक्त चतुर्थी-पंचमी श्राद्ध पर गया जी के महात्म्य के साथ गीता पाठ एवं तर्पण अनुष्ठान का पांचवां दिन संपन्न
श्री परशुराम कुंड मूर्ति प्रकल्प के संबंध में महत्वपूर्ण तथ्य : असत्य अथवा भ्रमपूर्ण जानकारी का प्रसार करना उचित नहीं
नगरीय निकाय चुनाव-2026 : प्रतापगढ़ जिले के 4 नगरीय निकायों के अंतिम परिणाम घोषित : अब 21 सितंबर को चुनेंगे अध्यक्ष और 22 सितंबर को उपाध्यक्ष