प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में डॉ. तुलसीराम आमेटा को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
प्रतापगढ़. "सशक्त नींव, उज्ज्वल भविष्य" की संकल्पना को साकार करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जयपुर स्थित बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय आमुखीकरण कार्यक्रम में जिले के प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत वर्ष 2024 में उत्कृष्ट कार्य करने पर महिला एवं बाल विकास विभाग, प्रतापगढ़ के उप निदेशक डॉ. तुलसीराम आमेटा को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
जिला कलक्टर सहित अन्य अधिकारियों ने डॉ. आमेटा को बधाई दी और विभाग के सभी कार्मिकों के प्रयासों को सराहा। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं, पोषण और मातृत्व के क्षेत्र में किए गए अद्वितीय कार्य के लिए उन्हें मिला यह सम्मान विभाग और उनके कर्मचारियों की मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पितृ पक्ष में चतुर्दशी श्राद्ध पर श्रद्धा से साधना और साधना से सफलता की महिमा के साथ ओन लाइन श्रीमदभगवद्गीता के पाठ एवं तर्पण अनुष्ठान का चोदहवा दिन संपन्न