📅 Thursday, 08 October 2026 | 09:00 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,593.24 ▼ -1,474.56 (-2.02%) • निफ्टी 50: 22,231.80 ▼ -544.30 (-2.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,920 • 🥈 चांदी (1kg): ₹225,000 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
उदयपुर

भारतात्मा अशोकजी सिंघल वेद पुरस्कार : 15 को दिल्ली में, सम्मानित होंगे वैदिक विद्वान

📅 09 October 2022, 10:44 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भारतात्मा अशोकजी सिंघल वेद पुरस्कार : 15 को दिल्ली में, सम्मानित होंगे वैदिक विद्वान
भारतात्मा अशोकजी सिंघल वेद पुरस्कार : 15 को दिल्ली में, सम्मानित होंगे वैदिक विद्वान

उदयपुर : वर्ष-2022 के भारतात्मा अशोकजी सिंघल वेद पुरस्कार 15 अक्टूबर 2022 को चिन्मय मिशन हॉल, नई दिल्ली में माननीय श्रीमान् पीयूषजी गोयल, वाणिज्य और उद्योग मंत्री, भारत सरकार के करकमलों द्वारा प्रदान किये जाएंगें. पुरस्कार वितरण समारोह परम पूज्य स्वीमी गोविन्ददेव गिरिजी महराज के पावन सान्निध्य में सम्पन्न होगा. 

भारतात्मा अशोकजी सिंघल वेद पुरस्कार वैदिक क्षेत्र में प्रदान किया जाने वाला एक अखिल भारतीय बृहद राष्ट्रीय वेद पुरस्कार है. विश्व हिन्दू परिषद के संस्थापक स्व. श्री अशोकजी सिंघल की पुण्य स्मृति में सिंघल फाउण्डेशन, उदयपुर द्वारा यह पुरस्कार प्रतिवर्ष  प्रदान किये जाते हैं. सिंघल फाउण्डेशन द्वारा 15 अक्टूबर 2022 को भारतात्मा पुरस्कार की षष्ठशृंखला का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा.

भारतात्मा पुरस्कार प्रतिवर्ष उत्कृष्ट वेदविद्यार्थी, आदर्श वेदाध्यापक और उत्तम वेदविद्यालय की तीन श्रेणियों में प्रदान किये जाते हैं, जिसके अन्तर्गत क्रमश : तीन, पाँच और सात लाख रु. की राशि, रजत पदक, प्रमाण पत्र, और स्मृति चिह्न प्रदान किए जाते हैं. 

साथ ही सिंघल फाउण्डेशन द्वारा प्रतिवर्ष एक ऐसे वरिष्ठ वैदिक विद्वान को वेदार्पित जीवन सम्मान से सम्मानित किया जाता है, जिन्होनें निष्कारण अपना सम्पूर्ण जीवन वेदसेवा में समर्पित करते हुए वेदानुकूल जीवनचर्या के पालन करते हुए सनातन वैदिक ज्ञानसम्पदा की उपासना में समर्पित हो.

वर्ष-2022 का भारतात्मा अशोकजी सिंघल वेदार्पित जीवन सम्मान तिरुपति, आन्ध्र प्रदेश के वेदमूर्ति श्री मड्डपल्लि सूर्यनारायण घनपाठीजी को प्रदान किया जाएगा.

भारतात्मा वेद पुरस्कार की स्थापना 2017 में  हुई थी. 2017 में इस पुरस्कार की प्रथम श्रृंखला के पुरस्कार प्रदान किए गए थे. यह पुरस्कार प्रतिवर्ष सितम्बर/अक्टूम्बर माह में प्रदान किए जाते हैं. वर्ष-2022 भारतात्मा पुरस्कार की षष्ठश्रृंखला के लिए देशभर से आवेदन आमन्त्रित किए गए थे. भारतात्मा पुरस्कार वितरण समारोह 15 अक्टूबर 2022 को चिन्मय मिशन हॉल, 89 लोधी रोड, नई दिल्ली में सायं 5:15 बजे प्रारम्भ होगा. उक्त जानकारी समाजसेवी डॉ. योगेश पालीवाल (आमेट) ने पालीवाल वाणी को दी.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें