उदयपुर
सीपी गुट के पूरण मेनारिया, भींडर में सूरजमल मेनारिया को मिली जिम्मेदारी
महावीर व्यास, देवकिशन पालीवाल
उदयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने काफी इंतजार के बाद ब्लॉक अध्यक्षों की नई सूची जारी करते हुए कई के चेहरों पर मुस्कान आई तो कई के चेहरे मुरझा गये। प्रदेश में पनाप रहे गुट को कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने ओर बडाते हुए इसमें बड़ा फेरबदल हुआ है। पालीवाल वाणी को कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि इस सूची में मेवाड़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. सीपी जोशी गुट का दबदबा रहा। इनके बाद पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास और पूर्व सांसद रघुवीर मीणा गुट भी कुछ जगह अपने ब्लॉक अध्यक्ष बनवाने में सफल हुए। जिले के कुल 17 ब्लॉक में दो ब्लॉक अध्यक्ष का कार्यकाल फिर से रिपीट हुए। शहर से “बी’ ब्लॉक में सीपी गुट के पूरण मेनारिया और सराड़ा में कचरूलाल चौधरी को वापस जिम्मेदारी मिली है। जबकि बाकी ब्लॉक अध्यक्ष बदल दिए गए हैं। ज्यादातर ब्लॉकों पर सीपी गुट हावी रहा। शहर में दो ब्लॉक ए और बी हैं, इसमें ए ब्लॉक में फतहसिंह राठौड़ को नई जिम्मेदारी मिली है।
भींडर में सूरजमल मेनारिया को जिम्मेदारी मिली
गिर्वा ब्लॉक में भगवतसिंह झाला की जगह सीपी जोशी गुट के ओनार सिंह अध्यक्ष बने। इसी गुट के बाबूलाल श्रीमाली को गोगुंदा बी ब्लॉक, झाड़ोल में नारायण जन्नावत, कोटड़ा ब्लॉक में कमला शंकर को अध्यक्ष बनाया। सीपी गुट से ही लसाडिय़ा में महेन्द्रसिंह चौहान, मावली में अशोक वैष्णव, भींडर में सूरजमल मेनारिया को जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. गिरिजा व्यास गुट से खेमली में मांगीलाल मेघवाल और वल्लभनगर में सुनील कुमार कूकड़ा को अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि पूर्व सांसद रघुवीर मीणा के गुट से लक्ष्मीनारायण मेघवाल को हिरण मगरी, खेरवाड़ा में दिलीप खराड़ी, ऋषभदेव में राजेश पंचोली और सलूम्बर में लक्ष्मण सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। लालसिंह झाला गुट के नारायण पालीवाल को गोगुंदा ए में लगाया।
पालीवाल वाणी ब्यूरो-महावीर व्यास, देवकिशन पालीवाल ✍
Sunil Paliwal-Indore M.P. Whatsapp no- 09039752406
Email- paliwalwani2@gmail.com
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
पालीवाल वाणी हर कदम... आपके साथ...
*एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...*