📅 Sunday, 27 September 2026 | 12:55 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • 🌤️ उज्जैन: 24°C (हल्के बादल)
धर्मशास्त्र

Surya Grahan : इस तारिख को लगेगा 2022 का पहला सूर्य ग्रहण, इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत, मिलेंगे कई फायदे, जानिए

📅 16 March 2022, 06:29 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Surya Grahan : इस तारिख को लगेगा 2022 का पहला सूर्य ग्रहण, इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत, मिलेंगे कई फायदे, जानिए
Surya Grahan : इस तारिख को लगेगा 2022 का पहला सूर्य ग्रहण, इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत, मिलेंगे कई फायदे, जानिए

इस साल यानि 2022 में टोटल 4 ग्रहण लगने वाले हैं। इसमें दो सूर्य ग्रहण रहेंगे जबकि बाकी दो चंद्र ग्रहण। पहला ग्रहण 30 अप्रैल की मध्यरात्रि को 12:15 बजे शुरू होगा। ये 1 मई की सुबह 04:07 मिनट तक रहेगा। यह आंशिक सूर्य ग्रहण रहेगा जिसके चलते इसका सूतक काल नहीं माना जाएगा।

यह सूर्यग्रहण मेष राशि में लग रहा है जो की सिर्फ दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी पश्चिमी हिस्से, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में ही दिखाई देगा। हालांकि इस ग्रहण का असर सभी 12 राशियों पर दिखेगा। इनमें से 4 राशि के जातकों के लिए ये ग्रहण बेहद शुभ रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus)

सूर्य ग्रहण का वृषभ राशि के जातकों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। इससे आपक आर्थिक स्थिति सुधर जाएगी। पैसों की आवक बढ़ जाएगी। रुका पैसा मिल जाएगा। वहीं अटके हुए काम भी समय पर हो जाएंगे। जिनके पास नौकरी नहीं है उन्हें नई जॉब मिल सकती है। वहीं पहले से जॉब कर रहे लोगों को जॉब में प्रमोशन मिलेगा। व्यापारियों को बिजनेस में मुनाफा होगा। सुखद यात्रा हो सकती है। रियल एस्‍टेट में पैसा निवेश करना चाहते हैं तो ये शुभ समय है।

कर्क राशि (Cancer)

सूर्य ग्रहण के चलते कर्क राशि के जातकों का भाग्य चमक जाएगा। वे जिस भी काम में हाथ डालेंगे उन्हें सफलता मिलेगी। उनके मान सम्मान में वृद्धि होगी। समाज में इज्जत बढ़ेगी। अपनी संतान पर गर्व होगा। जॉब में उन्नति होगी। बिजनेस का विस्तार होगा। यात्रा सुखद होगी। सेहत अच्छी रहेगी। घर में खुशखबरी मिलेगी। संतान सुख प्राप्त होगा। अपनों से प्रेम मिलेगा। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। धन आगमन होगा। करियर में नए अवसर मिलेंगे। सुखद यात्रा होगी।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के लिए सूर्य ग्रहण बड़ा ही अच्‍छा साबित होगा। करियर में नए अवसर मिलेंगे। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता मिलेगी। अपने लक्ष्य को जल्दी हासिल करेंगे। छात्रों के लिए समय अच्छा रहेगा। उन्हें परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। कहीं पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं तो ये समय अच्छा रहेगा। भाग्य हमेशा आपका साथ देगा। भाग्य के दम पर की मुश्किल काम भी आसानी से हो जाएंगे। मेहनत का उचित फल मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius)

सूर्य ग्रहण के चलते धनु राशि के जातकों को धन लाभ मिलेगा। उन्हें पैसों की कोई कमी नहीं रहेगी। रुका हुआ पैसा भी मिल जाएगा। शादी के योग बनेंगे। बिजनेस करने वालों को बहुत लाभ होगा। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। अपनों से मधुर संबंध बनेंगे। प्रेम में सफलता मिलेगी। घर में शांति का माहौल रहेगा। समाज में इज्जत बढ़ेगी। अपनों का सहयोग मिलेगा।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें