📅 Tuesday, 27 October 2026 | 07:46 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,598.67 ▲ +474.87 (+0.65%) • निफ्टी 50: 22,749.75 ▲ +149.75 (+0.66%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹142,330 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,900 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
धर्मशास्त्र

Palmistry: अगर आपकी हथेली पर है ये खास निशान तो आप हैं बेहद भाग्यशाली, ऐसे लोग किस्मत में लिखवाकर आते हैं धन-दौलत

📅 09 December 2024, 02:45 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Palmistry: अगर आपकी हथेली पर है ये खास निशान तो आप हैं बेहद भाग्यशाली, ऐसे लोग किस्मत में लिखवाकर आते हैं धन-दौलत
Palmistry: अगर आपकी हथेली पर है ये खास निशान तो आप हैं बेहद भाग्यशाली, ऐसे लोग किस्मत में लिखवाकर आते हैं धन-दौलत

Hatheli Par Tribhuj Ka Nishan: हस्तरेखा ज्योतिष के जरिए हम हथेली की रेखाओं और निशानों के आधार पर किसी व्यक्ति के भविष्य, व्यक्तित्व और करियर के बारे में जान सकते हैं। हथेली की रेखाओं के अलावा त्रिभुज, चक्र और शंख जैसी आकृतियां भी होती हैं, जो व्यक्ति की विशेषताओं को बताती हैं। ऐसे में आज हम त्रिभुज के निशान के बारे में बात करेंगे। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली पर बने त्रिभुज निशान व्यक्ति के स्वभाव और जीवन से जुड़े कई रहस्यों को खोलती है। आइए जानते हैं हथेली पर बने त्रिभुज से जुड़े संकेत।

हथेली पर बड़ा त्रिभुज का निशान होना

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अगर किसी की हथेली में बड़ा त्रिभुज बनता है तो इसका मतलब है कि उस व्यक्ति का दिल बहुत बड़ा है यानि कि ऐसे लोग दिलवाले माने जाते हैं। ऐसे लोग हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं और बदले में इनसे किसी तरह की उम्मीद भी नहीं रखते। ये दिल से सच्चे और नरम के स्वभाव के होते हैं।

चंद्र रेखा के ऊपर त्रिभुज का निशान

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अगर किसी की हथेली पर चंद्र रेखा के ऊपर त्रिभुज का निशान है, तो यह बताता है कि ऐसे लोग अक्सर सरकारी खर्चे पर या अपनी कंपनी की तरफ से विदेश यात्रा करते हैं। ऐसे लोग दिमाग के भी काफी तेज माने जाते हैं। ये अपने दिमाग का इस्तेमाल करके जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं।

शुक्र पर्वत पर त्रिभुज का निशान

अगर किसी की हथेली में शुक्र पर्वत पर त्रिभुज का निशान हो तो ये लोग रंगीन स्वभाव के माने जाते हैं। इनका व्यक्तित्व आकर्षक होता है और ये शान-शौकत से जीने वाले होते हैं। इनका रहन-सहन भी ऊंचा होता है और ये हमेशा अच्छे कपड़े, खानपान और सुविधाओं का आनंद लेते हैं।

आयु रेखा पर त्रिभुज का निशान

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अगर किसी के हाथ में आयु रेखा पर त्रिभुज का निशान होता है, तो इसका मतलब है कि उनकी उम्र लंबी होगी। ऐसे लोग अपने जीवन में लंबी उम्र प्राप्त करते हैं और अपने सारे लक्ष्य भी पूरा करते हैं। उनका पारिवारिक जीवन भी सुखमय और सफल होता है।

मस्तिष्क रेखा पर त्रिभुज का निशान

अगर किसी जातक के मस्तिष्क रेखा पर त्रिभुज का निशान है तो यह सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। ऐसे लोग बहुत बुद्धिमान होते हैं और उच्च शिक्षा प्राप्त करते हैं। इन्हें विदेशों में व्यापार में भी सफलता मिलती है। ऐसे लोग अक्सर वकील या इंजीनियर बनते हैं।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें