📅 Sunday, 27 September 2026 | 02:56 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☁️ उज्जैन: 24°C (बादल छाए रहेंगे)
धर्मशास्त्र

चाणक्य नीति के अनुसार जिनकी पत्नी में होतीं हैं ये 4 खूबियां, बेहद भाग्यशाली माने जाते हैं ऐसे लड़के, जानिये

📅 15 February 2022, 08:46 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
चाणक्य नीति के अनुसार जिनकी पत्नी में होतीं हैं ये 4 खूबियां, बेहद भाग्यशाली माने जाते हैं ऐसे लड़के, जानिये
चाणक्य नीति के अनुसार जिनकी पत्नी में होतीं हैं ये 4 खूबियां, बेहद भाग्यशाली माने जाते हैं ऐसे लड़के, जानिये

महान अर्थशास्त्री आचार्य चाणक्य ने एक नीति शास्त्र की रचना की है, जिसमें उन्होंने धन, संपत्ति, स्त्री, दोस्त, करियर और दांपत्य जीवन से जुड़ी कई बातों का गहराई से जिक्र किया है। चाणक्य जी ने अपनी नीतियों से हमेशा समाज का मार्गदर्शन किया है। मान्यता है कि जो व्यक्ति आचार्य चाणक्य की नीतियों का अनुसरण करता है, वह अपने जीवन में खूब तरक्की हासिल करता है। आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में स्त्री के 4 गुणों की चर्चा की है। ऐसे गुणों वाली स्त्रियों से शादी करने वाला व्यक्ति काफी भाग्यशाली माना जाता है।

जो महिलाएं धैर्यवान होतीं हैं:

नीति शास्त्र के अनुसार जो महिलाएं धैर्यवान होती हैं, वह अपने पति का हर मुसीबत में कंधे-से-कंधा मिलाकर साथ देती हैं। ऐसी पत्नियां किसी भी परिस्थिति को अपने परिवार पर हावी नहीं होने देती हैं। साथ ही ये विपरीत से विपरीत परिस्थियों में भी शांत और विश्वास के साथ खड़ीं रहतीं हैं। वहीं यह मुश्किल वक्त से बाहर निकलने में अपने पति की खूब मदद करती हैं। ऐसे गुणों वाली स्त्री हमेशा अपने पति का मनोबल बढ़ाती हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।

जो महिलाएं होतीं है संतोषी: 

आचार्य चाणक्य मानते हैं कि व्यक्ति को हमेशा संतोषी होना चाहिए। क्योंकि जिन लोगों में संतोष नहीं होता, उनका लालच उन्हें बर्बाद कर देता है। संतोषी स्वभाव की पत्नी, पति के लिए सबसे बड़ी ताकत साबित होती है, ऐसे गुणों वाली स्त्रियां मुश्किल से मुश्किल समय को भी आसानी से पार कर लेती हैं।

मीठा बोलने वाली: 

चाणक्य जी मानते हैं कि यदि आपकी पत्नी मीठा बोलने वाली है तो आपसे ज्यादा भाग्यशाली दुनिया में कोई दूसरा व्यक्ति नहीं है। ऐसे गुण वाली स्त्रियों से शादी करने वाला व्यक्ति बेहद ही खुशहाल जिंदगी जीता है। ऐसी स्त्रियां हर किसी के साथ चाहे रिश्तेदार हो या पड़ोसी अच्छे संबंध बनाकर रखती हैं। जिससे उसके पति और परिवार की भी तारीफ होती है। 

शांत स्वभाव:

आचार्य चाणक्य मानते हैं कि क्रोधी व्यक्ति अपना सबकुछ नष्ट कर देता है। जबकि शांत स्वभाव के लोगों पर मां लक्ष्मी की हमेशा कृपा बनी रहती है। जिन पुरुषों की पत्नी शांत स्वभाव की होती है, वह बेहद ही लकी माने जाते हैं। ऐसी पत्नी घर में हमेशा सुख-शांति बनाए रखती हैं। यह विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी सूझ-बूझ से काम लेते हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें