राज्य
ये बंदरिया तो गज़ब है!, संभालती है घर, मालकीन का रसोई में बंटाती है हाथ, बर्तन भी धोती है Video Viral
Pushplata
Raebareli Monkey Viral Video: बंदरों का इंसानों का पूर्वज माना जाता है। कहा जाता है कि समय से साथ-साथ विकास हुआ और बंदर इंसान में परिवर्तित हो गए। कई मौकों पर बंदरों में इंसानों जैसे गुण देखने को मिलने हैं। ये देखकर बर्बस ही हमारे मुंह से निकल जाता है कि ऐसे ही इन्हें हमारा पूर्वज नहीं कहा जाता।
घर का सारा काम करते दिखी बंदरिया
एक वीडियो जो इन दिनों सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, वो भी इस बात को सिद्ध करता दिख रहा है। वीडियो में एक बंदरिया घर का सारा काम करते दिख रही है। वीडियोके रायबरेली का बताया जा रहा है।
रानी नाम की ये बंदरिया बर्तन धुलती है, झाड़ू-पोछा करती है और अपनी मालकीन का खाना बनाने में भी मदद करती है। जानकारी अनुसार जिले के भदोखर थाना क्षेत्र के खागीपुर सड़वा गांव के रहने वाले आकाश तीन साल पहले इस बंदरिया को घायल हालत में अपने घर लेकर आए थे।
उन्होंने उसका इलाज कराया और उसे ‘रानी’ नाम दिया। तब से बंदरिया आकाश के ही घर में रहती है। वो घर के सभी सदस्यों के साथ खेलती है। वहीं, आकाश की मां जब घर का काम करती हैं तो वो उनका भी हाथ बंटाती है।
इस संबंध में आकाश ने बताया कि तीन साल पहले वो पशु चराने के लिए जब खेत गया था तो वहां पेड़ के नीचे घायल अवस्था में रानी को पड़े हुए देखा था। ऐसे में वो उसे अपने घर ले आया और उसका इलाज कराकर उसे एकदम स्वस्थ कर दिया। तब से वो घर के सदस्य की तरह रह रही है।
आकाश की मां बताती हैं कि रानी उनके साथ सुबह पांच बजे उठती है। फिर वो थोड़ी देर तक उनके साथ टहलती है। उसके बाद वो झाड़ू मारने में उनकी मदद करती है। उन्होंने बताया कि रानी सुबह से ही काम पर लग जाती है। सबके जगने के बाद वो बिस्तर ठीक करती है। साथ मिलकर बर्तन-कपड़े धुलती है। खाना बनाने में भी मदद करती है।
उन्होंने बताया कि वो अगर रोटियां सेकतीं हैं तो रानी साथ मिलकर रोटियां बेलती है। खाना खाने के लिए भी घर के लोगों को बुलाकर लाती है। चूंकि ये बचपन से ही हमारे साथ रही है, इस कारण हम इसे घर के एक सदस्य की तरह ही ट्रीट करते हैं। इसका सारा सामान भी इंसानों की ही तरह है।