📅 Sunday, 27 September 2026 | 09:40 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.20 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,210 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,400 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
राज्य

गर्मी का कहर: उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के लिए IMD ने जारी की भीषण गर्मी की चेतावनी

📅 21 April 2025, 11:09 AM • ✍️ PALIWALWANI • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
गर्मी का कहर: उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के लिए IMD ने जारी की भीषण गर्मी की चेतावनी
गर्मी का कहर: उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के लिए IMD ने जारी की भीषण गर्मी की चेतावनी

Weather News: उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के लिए IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिससे राहत मिलना इस सप्ताह मुश्किल है। इधर, पहले ही बारिश की मार झेल रहे जम्मू और कश्मीर को सोमवार को भी राहत के आसार नहीं है। विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

IMD ने रविवार को जानकारी दी है कि 5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। वहीं, मध्य भारत में मंगलवार से अधिकतम तापमान के 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने के आसार हैं। पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। इसके अलावा विभाग ने कई राज्यों में लू की चेतावनी जारी की है।

 

 

 

 

 

 

मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिण उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में 22 से 24 अप्रैल, राजस्थान, हरियाणा में 23 और 24 अप्रैल, विदर्भ में 21 से 23 अप्रैल तक लू की स्थिति बन सकती हैं। वहीं, तमिलनाडु, पुडुचैरी, करईकल में 22 अप्रैल तक मौसम बेहद गर्म और उमस भरा रह सकता है। गुजरात में 22 से 24 अप्रैल तक ऐसे मौसम के आसार हैं।

 

 

जम्मू-कश्मीर में फिर बारिश

IMD ने जानकारी दी है कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में 21 अप्रैल को आंधी और गरज के साथ हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूर्वी भारत में 3 दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

 

छत्तीसगढ़ में 24 अप्रैल तक बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर बारिश के आसार हैं। साथ ही आंधी, गरज और तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

 

 

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें