📅 Monday, 14 September 2026 | 03:40 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.84 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,860 🥈 चांदी (1kg): ₹218,600 ☁️ उज्जैन: 23°C (बादल छाए रहेंगे)
राज्य

बाथरूम में कैमरा लगा कर बनाए महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो, देहरादून के फेमस रेस्टोरेंट में हुआ ‘कांड’

📅 17 August 2024, 10:34 AM ✍️ Pushplata ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बाथरूम में कैमरा लगा कर बनाए महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो, देहरादून के फेमस रेस्टोरेंट में हुआ ‘कांड’
बाथरूम में कैमरा लगा कर बनाए महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो, देहरादून के फेमस रेस्टोरेंट में हुआ ‘कांड’

Dehradun Restraunt Hidden Camera in Washroom: महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं आए दिन सामने आती हैं। मगर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक चौंकाने वाली खबर मिली है। एक फेमस रेस्टोरेंट के महिला वॉशरूम कैमरा छिपाया गया था। इस कैमरे में महिलाओं का वीडियो रिकॉर्ड किया जाता था। इस खुलासे के बाद पूरे रेस्टोरेंट में हड़कंप मच गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वॉशरूम में छिपाया कैमरा

ये मामला देहरादून के आनंदम रेस्टोरेंट का है। इस रेस्टोरेंट में काम करने वाले विनोद नामक कर्मचारी ने अपना कैमरा महिला वॉशरूम में छिपा रखा था। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वॉशरूम की सीलिंग थोड़ी सी टूटी हुई है और इसमें मोबाइल छिपाया गया है। मोबाइल का कैमरा नीचे की तरफ है और इसका वीडियो ऑन है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

दरअसल आनंदम रेस्टोरेंट में गई एक महिला वॉशरूम गई एक महिला की इस पर नजर पड़ गई। महिला ने इसके बारे में सभी को आगाह किया। कुछ ही देर में रेस्टोरेंट में मौजूद सभी लोग भड़क गए और उन्होंने मैनेजर का घेराव कर लिया। रेस्टोरेंट में मौजूद लोग मैनेजर से सवाल पूछ रहे हैं। मगर उसके पास कोई जवाब नहीं है। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और फोन उतारने पर पता चला कि यह फोन रेस्टोरेंट के एक कर्मचारी विनोद का है।

रेस्टोरेंट का वीडियो वायरल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस को फोन में वॉशरूम के कई वीडियो मिले हैं। पुलिस ने मामले पर FIR लिखकर आरोपी विनोद को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने सबूत के तौर पर फोन भी जमा कर लिया है। हालांकि इसका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। कई लोग रेस्टोरेंट की इस लापरवाही का विरोध करते नजर आ रहे हैं।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें