📅 Wednesday, 30 September 2026 | 12:08 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,750.00 ▲ +220.93 (+0.30%) • निफ्टी 50: 22,735.25 ▲ +19.05 (+0.08%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,740 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
राज्य

New traffic Rules: आगामी महीने से लागू हो रहा ये ट्रैफिक नियम, बाइक और स्कूटर चलाने वाले हो जाएं सावधान!

📅 17 August 2024, 10:27 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
New traffic Rules: आगामी महीने से लागू हो रहा ये ट्रैफिक नियम, बाइक और स्कूटर चलाने वाले हो जाएं सावधान!
New traffic Rules: आगामी महीने से लागू हो रहा ये ट्रैफिक नियम, बाइक और स्कूटर चलाने वाले हो जाएं सावधान!

New traffic Rules:अगर आप बाइक या स्कूटर चलाते हैं तो ये खबर आपके लिए है। 1 सितम्बर से नया ट्रैफिक नियम लागू होने रहा है। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत टू-व्हीलर पर पीछे बैठने वाले को हेलमेट पहनना अनिवार्य है लेकिन देश के अधिकांश हिस्सों में इसका पालन नहीं होता है। पीछे बैठने वाले तो दूर लोग खुद टू-व्हीलर चलाने वाले भी बिना हेलमेट के राइड करते हैं। दरअसल, आंध्र प्रदेश के बड़े शहर विशाखापट्टनम में एक नया नियम लागू होने जा रहा है। इस नए नियम के तहत अब टू-व्हीलर चलाते समय और पीछे बैठने वाले शख्स को हर हाल में हेलमेट पहनना होगा।

एक सितंबर से नया नियम लागू

हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब विशाखापट्टनम में एक सितंबर से बाइक-स्कूटर पर पीछे बैठकर सवारी करने वालों को हेलमेट पहनना ही होगा। सरकार ने इस नये नियम को इसलिए लागू किया है ताकि  शहर में बढ़ते सड़क हादसों पर काबू  पाया जा सके देखते हुए यह फैसला लिया गया है। विशाखापत्तनम के पुलिस आयुक्त शंखब्रत बागची और जिला कलेक्टर, जिला सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष हरेंधीरा प्रसाद ने हाल ही में एक बैठक करते हुए बताया कि अगर आप इन नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

विशाखापट्टनम पुलिस के मुताबिक अगर कोई इस नियम का पालन नहीं करता तो उसका  1035 रुपये का चालान काटा जाएगा। इतना ही नहीं नियम तोड़ने वालों का लाइसेंस तीन महीने के लिए भी सस्पेंड किया जा सकता है। हेलमेट की क्वालिटी को लेकर भी हिदायत दी गई। केवल ISI मार्के हेलमेट ही पहनने होंगे, अगर कोई खराब क्वालिटी के हेलमेट पहनेगा उस पर एक्शन लिया जाएगा।

क्यों जरूरी है हेलमेट

बता दें कि हेलमेट सिर्फ चालान से बचने के लिए नहीं बल्कि आप अपनी और पीछे वाले की सेफ्टी को ध्यान में रखकर पहनें। क्योंकि अगर एक्सीडेंट हुआ तो आपके सिर में भारी चोट लग सकती है। कई केस में लोगों कली जान भी जा चुकी है।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें