महाराष्ट्र से आने वाले यात्रियों के लिए कर्नाटक ने जारी की नई कोविड गाइडलाइन, बिना लक्षण वाले यात्री ही कर सकेंगे राज्य में प्रवेश
कर्नाटक। कर्नाटक सरकार ने महाराष्ट्र से दो दिन या उससे कम समय के लिए आने वाले लोगों के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। नए दिशानिर्देश महाराष्ट्र में कोरोना के उच्च केसलोड को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए हैं। कर्नाटक सरकार ने अपने एक बयान में कहा कि महाराष्ट्र से केवल बिना लक्षण वाले यात्रियों को ही राज्य में आने की अनुमति होगी। बुखार, खांसी जुकाम, गले में दर्द, सांस लेने में कठिनाई वाले किसी भी व्यक्ति को सीमा पर ही रोक दिया जाएगा।
क्या है नई गाइडलाइन
महाराष्ट्र में सोमवार को 751 नए कोरोना के मामले आये सामने
महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में सोमवार को कोरोना के 751 नए मामले सामने आए और 15 लोगों की मौत हो गई। वहीं, रविवार को राज्य में कोरोना के 892 नए केस सामने आए और 16 लोगों की मौत हुई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट 97.62 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 2.12 प्रतिशत है। सर्वाधिक मामले 206 मुंबई से सामने आए, इसके बाद अहमदनगर जिले से 46 मामले सामने आए। वहीं, कर्नाटक में सोमवार को कोरोना के 283 नए मामले सामने आए जबकि 6 लोगों की मौत हो गई। इसमें सबसे अधिक मामले (159) बेंगलुरु के शहरी इलाके से सामने आए। वर्तमान में कर्नाटक में एक्टिव केसों की संख्या 7,989 है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के जन्मदिन के पर रक्तदान शिविर आयोजित किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच अहम बातचीत, ट्रेड-डिफेंस और क्रिटिकल टेक्नोलॉजी पर की चर्चा