📅 Tuesday, 29 September 2026 | 01:46 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,386.79 ▼ -1,508.91 (-2.04%) • निफ्टी 50: 22,642.25 ▼ -498.25 (-2.15%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,460 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,500 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
राज्य

बागेश्वर महाराज के लिए पटना में मंत्री ने खड़ी की लट्ठ लिए हुए आर्मी

📅 01 May 2023, 01:52 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बागेश्वर महाराज के लिए पटना में मंत्री ने खड़ी की लट्ठ लिए हुए आर्मी
बागेश्वर महाराज के लिए पटना में मंत्री ने खड़ी की लट्ठ लिए हुए आर्मी

पटना. बागेश्वर धाम सरकार का दरबार 13 मई से बिहार के पटना में लगने जा रहा है, जिसके खिलाफ काफी आवाज़ भी उठ रही है और अब बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री को पटना में रोकने के लिए वन एवं पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव ने अपनी स्पेशल आर्मी खड़ी कर ली है. पहले उन्होंने धीरेन्द्र शास्त्री को चेतावनी दी थी लेकिन अब उस चेतावनी का असर जमीन पर भी दिखाई देने लगा है. तेजप्रताप ने बागेश्वर सरकार की 'भड़काऊ बयानबाजी' को रोकने के लिए एक तरह से अपने कार्यकर्ताओं की विशेष सेना बना ली है. ये चर्चा तेजप्रताप के सोशल मीडिया पोस्ट को देखकर तेज हो गई है. उन्होंने अपनी खास आर्मी का 'भर्ती' से लेकर 'परेड' तक की फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इशारों-इशारों में उन्होंने अपने इरादे जताते हुए ट्विटर पर पोस्ट किया है कि धर्म को टुकड़ों में बांटने वालों को करारा जवाब मिलेगा. तैयारी पूरी है...हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई आपस में हैं भाई-भाई.. 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें