बंगाल में मुख्यमंत्री ममता और गवर्नर के बीच बढ़ता विवाद : ममता बनर्जी ने ट्विटर पर राज्यपाल को किया ब्लॉक
कोलकाता. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को राज्यपाल जगदीप धनखड़ को अपने ट्विटर अकाउंट से ब्लॉक कर दिया. यह इस बात की ओर इशारा करता है कि पिछले कुछ वर्षों से दोनों नेताओं के बीच जारी कड़वाहट आज भी जारी है. दरअसल एक दिन पहले रविवार को ही राज्यपाल ने कहा था कि बंगाल राज्य ‘लोकतंत्र के लिए एक गैस चैंबर’ बन गया है और अगले दिन ममता ने उन्हें ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया.
ममता बनर्जी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मैं इसके लिए पहले से ही माफी मांगती हूं. वे (जगदीप धनखड़) हर दिन कुछ न कुछ ट्वीट करके मुझे या मेरे अधिकारियों को गाली देते हैं. वे असंवैधानिक और अनैतिक बातें कहते हैं. वह सलाह नहीं देने का निर्देश देते हैं. चुनी हुई सरकार बंधुआ मजदूर बन गई है. इसलिए मैंने उन्हें अपने ट्विटर अकाउंट से ब्लॉक किया है. मैं चिढ़ रही थी.”
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
प्रियंका कक्कड़ ने छोड़ी आम आदमी पार्टी, कांग्रेस ज्वाइन : कांग्रेस में शामिल होने के लिए कई दिग्गज दौड़ में...मध्यप्रदेश में कई शामिल होगे नेता
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के जन्मदिन के पर रक्तदान शिविर आयोजित किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच अहम बातचीत, ट्रेड-डिफेंस और क्रिटिकल टेक्नोलॉजी पर की चर्चा