📅 Tuesday, 06 October 2026 | 03:00 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,382.47 ▲ +472.77 (+0.66%) • निफ्टी 50: 22,555.75 ▲ +133.80 (+0.60%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,580 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,000 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
राज्य

खुशखबरी : राज्य में फिर एक्‍ट‍िव हुआ मानसून, इन जिलों में IMD ने जारी किया अलर्ट

📅 04 September 2023, 03:21 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
खुशखबरी : राज्य में फिर एक्‍ट‍िव हुआ मानसून, इन जिलों में IMD ने जारी किया अलर्ट
खुशखबरी : राज्य में फिर एक्‍ट‍िव हुआ मानसून, इन जिलों में IMD ने जारी किया अलर्ट

रायपुर: प्रदेश में बारिश नहीं होने से किसान भी परेशान थे, प्रदेश में सूखे जैसे हालात हो गए थे। छत्‍तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला है। कई दिनों से बारिश नहीं होने से लोग गर्मी और उमस से परेशान थे। रविवार को सुबह से कई जिलों में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने 4 और 5 सितंबर को प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है

प्रदेश में बारिश नहीं होने से किसान भी परेशान थे, प्रदेश में सूखे जैसे हालात हो गए थे। रविवार से हुई बारिश से किसानों को राहत मिली है। वहीं, मौसम विभाग ने आज छत्‍तीसगढ़ के मध्‍य और दक्षिणी इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा सात जिलों में अलर्ट भी जारी किया है।

इन जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने छत्‍तीसगढ़ में कुछ जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। बालोद, बलौदा बाजार, बेमेतरा, बिलासपुर, राजनांगांव, बीजापुर और जांजगीर चांपा में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें