📅 Sunday, 27 September 2026 | 01:14 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.20 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
राज्य

BREAKING: बड़ा हादसा : पटरी से उतरी गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस, राहत कार्य जारी

📅 13 January 2022, 07:16 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
BREAKING: बड़ा हादसा : पटरी से उतरी गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस, राहत कार्य जारी
BREAKING: बड़ा हादसा : पटरी से उतरी गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस, राहत कार्य जारी

पश्चिम बंगाल. पश्चिम बंगाल में एक बड़े रेल हादसे की खबर सामने आई है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस 15633 (अप) आज शाम करीब पांच बजे डोमोहानी (पश्चिम बंगाल) के पास पटरी से उतर गई. घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है. ट्रेन की बोगी में फंसे लोगों को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं. हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. वहीं एक यात्री ने दावा किया है कि अचानक झटका लगने के बाद ट्रेन की कई बोगियां पलट गई. न्यूज़ एजेंसी ANI के मुताबिक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें