📅 Sunday, 27 September 2026 | 09:49 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.20 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • 🌤️ उज्जैन: 25°C (हल्के बादल)
राज्य

आर्मी रिक्रूटमेंट : अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें आवेदन

📅 19 February 2023, 10:15 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आर्मी रिक्रूटमेंट : अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें आवेदन
आर्मी रिक्रूटमेंट : अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें आवेदन

देहरादून। सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने के इच्छुक उत्तराखंड के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती के आवेदन प्रारंभ कर दिए गए हैं। आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस (एआरओ) अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और लैंसडौन ने भर्ती के नोटिफिकेशन जारी कर दिए हैं।

बताते चलें कि सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना के तहत इस बार भर्ती दो चरणों में होगी। पहले चरण में ऑनलाइन कॉमन एग्जाम होगा, जो कि कंप्यूटर आधारित होगा। वहीं दूसरा चरण भर्ती रैली का होगा। आवेदकों को 250 रुपये आवेदन शुल्क जमा कराना होगा। यह शुल्क ऑनलाइन एग्जाम के लिए रखा गया है।

आवेदन करने के लिए ई-मेल, मोबाइल नंबर, आधार नंबर देना अनिवार्य होगा। सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा के हर चरण में अपना आधार कार्ड प्रमाण के तौर पर साथ रखना होगा। भर्ती के लिए 15 मार्च 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती की परीक्षाएं 17 अप्रैल से 30 अप्रैल 2023 के बीच होने की संभावना है। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखी जा सकती है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें