📅 Tuesday, 29 September 2026 | 05:19 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,790 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,500 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
खेल

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 3 वनडे की सीरीज में हराया, मोहम्मद सिराज को मैन ऑफ द सीरीज

📅 12 October 2022, 09:44 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 3 वनडे की सीरीज में हराया, मोहम्मद सिराज को मैन ऑफ द सीरीज
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 3 वनडे की सीरीज में हराया, मोहम्मद सिराज को मैन ऑफ द सीरीज

नई दिल्ली : टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका की फुल स्ट्रेंथ टीम को 3 वनडे की सीरीज में पिछड़ने के बावजूद हरा दिया. यह भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा संकेत है. यह इस साल रोहित-विराट जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के बिना भारत की वनडे में लगातार तीसरी सीरीज जीत है. इससे पहले, भारत ने जुलाई में वेस्टइंडीज को 3 वनडे की सीरीज में क्लीन स्वीप किया था और अगस्त में जिम्बाब्वे का उसके घर में वनडे सीरीज में सफाया किया था और एक बार फिर शिखर धवन की कप्तानी में युवा खिलाड़ियों से सजी टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीम को आखिरी दो वनडे में आसानी से हराकर वनडे सीरीज जीती.

नई गेंद से सिराज ने कमाल की गेंदबाजी की

इस तेज गेंदबाज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में कमाल की गेंदबाजी की. सिराज ने सीरीज में 20.80 की औसत से 5 विकेट लिए. उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया. सिराज ने इस सीरीज में नई गेंद से शानदार गेंदबाजी की और पावरप्ले में भारत को विकेट दिलाए. इसी वजह से बाकी के गेंदबाज दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों पर दबाव बना पाए. उन्हें टी20 विश्व कप के स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया, लेकिन जिस तरह से सिराज ने इस सीरीज में गेंदबाजी की है, वो विश्व कप के लिए जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट के तौर पर मोहम्मद शमी को कड़ी टक्कर देते दिख रहे हैं. इतना ही नहीं, अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए भी अपना दावा मजबूत कर लिया है.

भारत ने तीसरे वनडे मैच में साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हरा दिया है. इस तरह भारतीय टीम ने 3 वनडे मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर लिया. वहीं, इस मैच की बात करें तो भारतीय कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम 27.1 ओवर में महज 99 रनों पर सिमट गई. इस तरह भारतीय टीम को मैच जीतने के लिए 100 रनों की दरकार थी. टीम इंडिया ने 19.1 ओवर में 3 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया.

वहीं, इस मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले कुलदीप यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया. इसके अलावा इस सीरीज में अपनी गेंदबाजी से प्रभावित करने वाले तेज गेंदबाद मोहम्मद सिराज को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया. इस सीरीज में मैन ऑफ द मैच बनने वाले मोहम्मद सिराज ने कहा कि साउथ अफ्रीका जैसी अच्छी टीमों के खिलाफ प्रदर्शन करने के बाद हमेशा आत्मविश्वास मिलता है. मैंने जिम्मेदारी लेते हुए अच्छी लाइन और लेंग्थ पर गेंदबाजी करने की कोशिश की. इस वजह से मुझे कामयाबी मिली और मैं अच्छी गेंदबाजी करने में सफल रहा.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें