IND vs SL: भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया, लगाई टी20 सीरीज जीत की हैट्रिक
📅 26 February 2022, 11:50 PM
•
✍️ Paliwalwani
•
⏱️ 1 मिनट में पढ़ें
दिल्ली. भारतीय टीम ने एक और शानदार जीत के साथ टी20 सीरीज जीत की हैट्रिक लगा दी है. श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया ने दूसरे टी20 मैच में श्रेयस अय्यर की जोरदार पारी के दम पर 7 विकेट से जीत हासिल की. धर्मशाला में शनिवार 26 फरवरी को खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका से मिले 184 रन के मजबूत लक्ष्य को 18वें ओवर में ही हासिल कर लिया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज पर अपना कब्जा कर लिया. कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया ने लगातार तीसरी टी20 सीरीज अपने नाम कर ली. इसके साथ ही रोहित शर्मा ने घरेलू जमीन पर सबसे ज्यादा 16 टी20 मैच जीतने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.
📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
प्रमुख विषय:
संबंधित खबरें
सभी देखें →
रिजवान-इमाम की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तानी साइबर एजेंसी ने भेजा समन, ड्रेसिंग रूम लीक मामले में होगी पूछताछ