मैदान पर घायल पड़ा था साथी खिलाड़ी, इशान किशन के साथ ठहाके लगा रहे थे कप्तान शुभमन गिल, Social Media यूजर्स ने किया ट्रोल
शुभमन गिल की कप्तानी वाली आईपीएल 2025 अब तक अच्छा रहा है। टीम ने अब तक चार मैच खेले हैं जिसमें से उन्होंने तीन में जीत हासिल की है। वह केवल एक मैच हारी है। वह अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है। गिल भले ही टीम को जीत दिला रहे हैं लेकिन रविवार को उनकी एक हरकत के कारण यूजर्स ने लीडरशिप पर सवाल खड़े कर दिए।
ग्लेन फिलिप्स हुए थे चोटिल
गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रविवार को मैच खेला गया था। सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के दौरान छठे ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने गेंदबाजी की। उनकी गेंद पर इशान किशन ने शॉट खेला और सिंगल रन लेने दौड़े। ग्लेन फिलिप्स ने बिजली की रफ्तार से भागते हुए थ्रो किया। गेंद फेंकने के तुरंत बार फिलिप्स मैदान पर पड़ गए। उन्हें ऐसा देख फीजियो फौरन मैदान पर दौड़ पड़े।
हंस रहे थे इशान और फिलिप्स
फिलिप्स मैदान पर थे। बाकी खिलाड़ी उनके पास खड़े थे। फीजियो भी फिलिप्स को चेक कर रहे थे। दूसरी ओरइशान किशन के पास खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। स्क्रीन पर जब दोनों को दिखाया गया तो वह हंस रहे थे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।
शुभमन गिल पर उठे सवाल
लोगों ने शुभमन गिल की लीडरशिप पर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा कि ऐसे समय में गिल को फिलिप्स के पास होना चाहिए था। वहीं कुछ ने कहा कि गिल को इस तरह हंसना नहीं चाहिए था। यह उनकी कप्तानी की कमी दिखाता है। कुछ ने शुभमन गिल को खराब कप्तान बताया। शुभमन गिल आईपीएल के सबसेयुवा कप्तानों में शामिल हैं। उन्होंने साल 2024 मेंकेजाने के बाद टीम की कप्तानी मिली। पिछले सीजन में टीम आठवें स्थान पर रही थी।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
FIFA U-15 World Cup : इंडिया टीम का शानदार प्रदर्शन : कैमरून को हराकर अंडर-15 विश्व कप में दूसरी जीत
IND vs WI 3rd T20 : भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया : इंदौर में तीसरे टी-20 में अर्शदीप सिंह को 3 विकेट
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में फिन एलन, लॉकी फर्ग्यूसन और टिम सीफर्ट की न्यूजीलैंड की वनडे टीम में वापसी