📅 Monday, 07 September 2026 | 09:44 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 0.00 ▼ 0.00 (0.00%) निफ्टी 50: 0.00 ▼ 0.00 (0.00%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹0 🥈 चांदी (1kg): ₹0 ⛅ उज्जैन: 0°C (डेटा अनुपलब्ध)
खेल

रवि दहिया के बाद विनेश फोगाट भी स्वर्ण जीतीं, पूजा गहलोत को मिला कांस्य

📅 07 August 2022, 12:05 AM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
रवि दहिया के बाद विनेश फोगाट भी स्वर्ण जीतीं, पूजा गहलोत को मिला कांस्य
रवि दहिया के बाद विनेश फोगाट भी स्वर्ण जीतीं, पूजा गहलोत को मिला कांस्य

नई दिल्ली. कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत अब तक 33 पदक जीत चुका है। इसमें 11 स्वर्ण, 11 रजत और 11 कांस्य पदक शामिल हैं। आज दस हजार मीटर पैदल चाल में प्रियंका, 3000 मीटर स्टीपलचेज में अविनाश साबले और लॉन बॉल में पुरुष टीम ने रजत पदक जीता। सेमीफाइनल में हार के बाद जैस्मिन को कांस्य के साथ संतोष करना पड़ा। कुश्ती में रवि दहिया और विनेश फोगाट ने स्वर्ण जीता।

CWG 2022 : विनेश ने लगाई गोल्ड की हैट्रिक

अनुभवी पहलवान विनेश फोगाट ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण की हैट्रिक लगा ली है। विनेश ने लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। उन्होंने फ्रीस्टाइल 53 किलो में श्रीलंका की चामोडया केशानी को हराया। विनेश ने यह मैच 4-0 से अपने नाम किया। उन्होंने 2014 ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में 48 किलो और 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में 50 किलो वर्ग में स्वर्ण जीता था।

CWG 2022 : रवि दहिया ने जीता स्वर्ण पदक

भारत के स्टार पहलवान रवि कुमार दहिया ने पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों मे पदक जीत लिया है। उनका पहला पदक ही स्वर्ण है। रवि ने फ्रीस्टाइल 57 किलो वर्ग के फाइनल में नाइजीरिया के एबिकेवेनिमो विल्सन को 10-0 से हराया। भारत का कुश्ती में यह चौथा स्वर्ण है। वहीं, इस खेल में कुल पदकों की संख्या आठ हो गई है। रवि ने टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीता था। तब वह स्वर्ण से चूक गए थे, लेकिन इस बार उन्होंने कोई गलती नहीं की। रवि से पहले बर्मिंघम में कुश्ती में दीपक पूनिया, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक स्वर्ण जीत चुकी हैं।

CWG 2022 : भारत के पदक विजेता

11 स्वर्णः मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम, सुधीर (पावर लिफ्टिंग), बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया, रवि दहिया, विनेश फोगाट

11 रजतः संकेत सरगरी, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर, अंशु मलिक, प्रियंका, अविनाश साबले, पुरुष लॉन बॉल टीम

11 कांस्यः गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर, दिव्या काकरन, मोहित ग्रेवाल, जैस्मिन, पूजा गहलोत

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें