📅 Thursday, 10 September 2026 | 04:40 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,902.59 ▼ -675.01 (-0.89%) निफ्टी 50: 23,477.80 ▼ -157.30 (-0.67%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,260 🥈 चांदी (1kg): ₹223,200 ☁️ उज्जैन: 29°C (बादल छाए रहेंगे)
खेल

टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप : वैभव सूर्यवंशी के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड

📅 26 July 2026, 11:19 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप : वैभव सूर्यवंशी के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड
टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप : वैभव सूर्यवंशी के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने तीसरे टी20 में भी अर्धशतक जड़ा. इस बार उन्होंने 31 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की. इंटरनेशनल क्रिकेट में यह वैभव का दूसरा अर्धशतक है.

भारत ने तीसरे टी20 मैच में जिम्बाब्वे को 35 रनों से हरा दिया है. इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में मेजबान जिम्बाब्वे का 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है. हरारे में खेले गए इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया के लिए 81 रनों की बेहतरीन पारी खेली. गेंदबाजी में मयंक यादव ने फिर से कहर बरपाया और अशोक शर्मा ने अपने इंटरनेशनल करियर का विकेट विकेट लिया.

टी20 रैंकिंग में हाल ही में भारतीय टीम दोबारा से नंबर-1 बनी है. तीसरे मैच में जिम्बाब्वे पर 35 रनों की जीत से भारतीय खेमे की खुशी दोगुनी हो गई होगी. टॉस जीतकर भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने आई थी, जिसने 192 रनों का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवरों में 157 रन ही बना सकी.

वैभव सूर्यवंशी इस मुकाबले में भारतीय टीम के जीत के हीरो रहे. उनके ओपनिंग जोड़ीदार अभिषेक शर्मा ने फ्लॉप होने की हैट्रिक लगाई, लेकिन वैभव ने 49 गेंद में 81 रनों की सधी हुई पारी खेली. अभिषेक सिर्फ 2 रन बना पाए. ईशान किशन ने 29 रन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 27 रनों का योगदान दिया. रिंकू सिंह ने फिनिशर वाले अंदाज में 14 गेंद में 25 रन बनाकर भारतीय टीम का स्कोर 192 तक पहुंचाया.

जब जिम्बाब्वे बैटिंग करने आई तो मयंक यादव ने सीरीज के पहले मैच की तरह पारी की पहली गेंद पर ब्रायन बैनेट को चलता किया. मयंक ने अपनी धारधार गेंदबाजी के बलबूते 3 विकेट चटकाए. हालांकि भारतीय फील्डरों ने कई सारे कैच भी टपकाए और फील्डिंग बहुत बेकार रही. 

अशोक शर्मा अपने स्पेल के दूसरे ही ओवर में अपना पहला इंटरनेशनल विकेट चटका चुके होते, लेकिन ईशान किशन हाथ में ग्लव्स के बावजूद आसान कैच नहीं लपक पाए. खैर अशोक ने आगे चलकर मरुमानी को क्लीन बोल्ड करके अपना सबसे पहला विकेट लिया.

वैभव सूर्यवंशी के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड 

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे तीसरे टी20 में भी वैभव सूर्यवंशी ने अर्धशतक जड़ दिया है. इस बार वैभव सूर्यवंशी ने 31 गेंद में फिफ्टी पूरी की. यह 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का टी20 इंटरनेशनल में दूसरा अर्धशतक है. वैभव ने अपनी फिफ्टी में 14 रन दौड़कर लिए. 

वैभव सूर्यवंशी अपनी तूफानी बैटिंग के लिए जाने जाते हैं, लेकिन तीसरे टी20 में उन्होंने काफी समझबूझ के साथ बल्लेबाजी की. वैभव ने 31 गेंद में फिफ्टी पूरी की, जिसमें छह चौके और दो छक्के शामिल रहे. वैभव ने पिच और परिस्थिति के हिसाब से बैटिंग की. वहीं इससे पहले दूसरे टी20 में वैभव ने 18 गेंद में पचासा ठोका था.

वैभव सूर्यवंशी ने तीसरे टी20 में अर्धशतक लगाकर इतिहास रच दिया है. वह अब पुरुष टी20 इंटरनेशनल में 16 साल की कम उम्र में दो अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. नेपाल के कुशल मल्ला ने भी 16 साल से कम की उम्र में एक टी20 इंटरनेशनल अर्धशतक जड़ा था. अब वैभव ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें