Indian Army Agniveer Bharti Rally Dates : आर्मी अग्निवीर भर्ती रैली, 1 जुलाई 2022 से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे
इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती के रजिस्ट्रेशन शुरू होने से पहले राज्यवार अग्निवीर भर्ती रैली की तिथियां जारी कर दी गई हैं। अभ्यर्थी joinindianarmy.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं कि उनके राज्य में भर्ती रैली किस तारीख को आयोजित होगी। ज्वॉइन इंडियन आर्मी वेबसाइट पर वर्ष 2022-2023 का जोनवाइज रैली शेड्यूल जारी किया गया है जिसके देखकर अग्निवीर बनना चाह युवा अपनी प्रैक्टिस की रणनीति बना सकते हैं। ये भर्ती रैलियां 10 अगस्त से शुरू होंगी और 22 दिसंबर तक चलेंगी। इन भर्तियों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर 1 जुलाई 2022 से शुरू होगी। अग्निवीरों में जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क, ट्रेड्समैन (10वीं), ट्रेड्समैन (8वीं) के पदों पर भर्ती की जाएगी। भारतीय सेना में पहले चरण में 25000 अग्निवीरों की भर्ती होगी।
इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती शेड्यूल में यह बताया गया है कि किस जोन की भर्ती रैली कहां, किस डेट को आयोजित होगी और इसमें कौन कौन से जिले के युवा कवर किए जाएंगे। हालांकि नोटिफिकेशन में यह भी कहा गया है कि यह शेड्यूल संभावित है। परिस्थितियों के मुताबिक इसमें बदलाव किया जा सकता है। संबंधित आर्मी रिक्रूटिंक ऑफिस द्वारा इस संबंध में प्रिंट मीडिया या joinindianarmy.nic.in पर सूचित किया जा सकता है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
भारत की अर्थव्यवस्था में अभूतपूर्व गति : नई नौकरियां, मजबूत अर्थव्यवस्था : 2026 में भारत में पीएमआई 59.5
EPFO New Rules 2025 : अब 100% PF निकालने की सुविधा, 13 पुराने नियम खत्म, ब्याज और डिजिटल सुविधा में बड़ी राहत
न्यूनतम वेतन पाने वालों को जनवरी 2016 से 7वें वेतनमान की मिलेगी सैलरी : दिवाली से पहले इन कर्मचारियों को तोहफा : ग्वालियर हाईकोर्ट