📅 Sunday, 13 September 2026 | 05:03 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.84 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,860 🥈 चांदी (1kg): ₹218,600 🌧️ उज्जैन: 23°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
अपराध

साली से रखा अवैध संबंध तो हुई जीजा की हत्या

📅 23 May 2022, 02:37 AM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
साली से रखा अवैध संबंध तो हुई जीजा की हत्या
साली से रखा अवैध संबंध तो हुई जीजा की हत्या

भोपाल : होटल मैनेजर की हत्या उसके साढ़ू ने दो साथियों के साथ मिलकर की थी। साढ़ू को उसकी पत्नी (होटल मैनेजर की साली) ने रोते हुए बताया था- जीजा मेरे साथ गलत काम करते हैं। यह बात पति को इतनी नागवार गुजरी कि उसने साढ़ू की हत्या की साजिश रच डाली। उसने 17 मई 2022 को होटल मैनेजर साढ़ू को चाकू से गोदकर मार डाला। पुलिस ने होटल मैनेजर के साढ़ू समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी फरार है। हत्या का VIDEO भी सामने आया है।

टीला जमालपुरा थाना प्रभारी आरएस रेंहगर ने बताया कि निपानिया जाट, ईंटखेड़ी निवासी 35 वर्षीय वसीम खान की 17 मई की रात साईं मंदिर के सामने चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। वसीम अल्पना तिराहे के सामने होटल रामा में मैनेजर था। वह रोजाना घर से बस से अपडाउन करता था। घटना के वक्त वह घर जा रहा था।

शनिवार को वसीम के आरोपी साढू़ नफीस खान (23) को पुलिस ने पकड़ा। उसने गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसने दोस्त शेहराज खान (29) निवासी नवाब कॉलोनी (सूखी सेवनिया) और अरबाज के साथ मिलकर हत्या की है। पुलिस ने नफीस और शेहराज को गिरफ्तार कर लिया है, तीसरा आरोपी अरबाज निवासी अटल अयूब नगर, छोला मंदिर फरार है।

साढू का कबूलनामा

मैं ट्रक ड्राइवर हूं। अकसर बाहर रहता है। साढू वसीम का मेरी पत्नी से अफेयर चल रहा था। यह बात मुझे पता थी, लेकिन मैं नहीं कह पाता था। आठ महीने पहले पत्नी को बेटा हुआ। मैं घर आया। पत्नी मायूस थी। उससे पूछा, तो बताया कि जीजा वसीम से उसका अफेयर था। वह मुझे शादी के लिए दबाव बना रहे हैं। मना करने पर ब्लैकमेल करते हैं। पत्नी की यह बात सुनते ही नफीस ने साढू की हत्या की योजना बनाई। उसने दोस्त ट्रक ड्राइवर अरबाज और शेहराज को शामिल किया।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें