📅 Sunday, 27 September 2026 | 06:36 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.20 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☁️ उज्जैन: 27°C (बादल छाए रहेंगे)
रतलाम/जावरा

शरद पूर्णिमा : श्री त्रिमूर्ति हनुमान मंदिर पर होगी महा आरती : दमा एवं श्वास रोगियों को मिलेगी नि:शुल्क दवाई

📅 26 October 2023, 09:59 PM • ✍️ जगदीश राठौर • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
शरद पूर्णिमा : श्री त्रिमूर्ति हनुमान मंदिर पर होगी महा आरती : दमा एवं श्वास रोगियों को मिलेगी नि:शुल्क दवाई
शरद पूर्णिमा : श्री त्रिमूर्ति हनुमान मंदिर पर होगी महा आरती : दमा एवं श्वास रोगियों को मिलेगी नि:शुल्क दवाई
  • जगदीश राठौर M. 9425490641
  • जावरा :

    श्री त्रिमूर्ति हनुमान मंदिर ट्रस्ट द्वारा शरद पूर्णिमा 27 अक्टूबर 2023 शुक्रवार को मनाई जाएगी. रात्रि 12 बजे पुजारी श्री मनोहर दास बैरागी के सानिध्य में घंटी, शंख मंझीरे, एवं ढोल धमाका के साथ महा आरती होगी.

    महा आरती के पश्चात खीर प्रसाद का वितरण होगा. श्री त्रिमूर्ति हनुमान मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ शैलेंद्र पांडेय, सचिव चिमन लाल गर्ग, कोषाध्यक्ष अशोक सेठिया पत्रकार, सह कोषाध्यक्ष महेंद्र भाटी एवं समाजसेवी जगदीश राठौर पत्रकार ने बताया कि करीब 40 वर्षों से श्री त्रिमूर्ति हनुमान मंदिर ट्रस्ट द्वारा दमा एवं श्वास रोगियों हेतु नि:शुल्क दवा वितरण किया जाता है तथा हजारों लोग इस दवाई से लाभान्वित हुए है. 

    इसी श्रृंखला में इस वर्ष भी निशुल्क दवाई का वितरण किया जाएगा. ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी पदाधिकारियो ने महा आरती एवं नि:शुल्क दवाई का लाभ लेने की अपील की है.

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें