📅 Tuesday, 29 September 2026 | 03:22 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,407.78 ▼ -1,487.92 (-2.01%) • निफ्टी 50: 22,683.75 ▼ -456.75 (-1.97%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,200 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,600 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
रतलाम/जावरा

उन्नत कृषक चंद्रशेखर सिंह को 9 नवबंर को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा जाएगा

📅 08 November 2021, 02:50 AM • ✍️ जगदीश राठौर • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
उन्नत कृषक चंद्रशेखर सिंह को 9 नवबंर को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा जाएगा
उन्नत कृषक चंद्रशेखर सिंह को 9 नवबंर को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा जाएगा

रतलाम : (जगदीश राठौर...) वर्ष 2020 में कोरोना के चलते पद्म पुरस्कारों का वितरण नहीं किया जा सका था. इसलिए वर्ष 2021 में ही दोनों साल के पद्म विजेताओं को एक साथ सम्मानित किया जा रहा है. भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश के सर्वोच्च नागरिक पद्म पुरस्कारों 2021 की घोषणा की हैं. इन पुरस्कारों में राष्ट्रपति भवन में  9 नवंबर 2021 को चंद्रशेखर सिंह को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा जाएगा. देश की 3 विभूतियों को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा. इसमें उन्नत कृषक चंद्रशेखर का नाम शामिल है. सम्मान की घोषणा पूर्व में की जा चुकी है, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण समारोह का आयोजन नहीं हो सका. अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की प्रदेश अध्यक्ष दीपिका सिंह डोडिया ने पालीवाल वाणी को बताया कि 9 नवंबर 2021 मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा विकासशील कृषक चंद्रशेखर सिंह को कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा. उल्लेखनीय है कि चंद्रशेखर सिंह को वर्ष 2010 में राष्ट्रपति पुरस्कार एवं वर्ष 2008 में प्रगतिशील किसान अवार्ड मिल चुका हैं. 

Heartiest Congratulations to Shri Chandra Shekhar Singh Ji

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें