📅 Sunday, 04 October 2026 | 06:13 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,909.70 ▼ -570.59 (-0.79%) • निफ्टी 50: 22,421.95 ▼ -198.50 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,340 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,200 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
राजसमन्द

पालीवाल समाज के युग पुरुष राजऋषि सरसल जी महाराज का जन्म जयंती समारोह का आयोजन 4 अप्रैल को

📅 03 April 2026, 11:23 AM • ✍️ sunil paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पालीवाल समाज के युग पुरुष राजऋषि सरसल जी महाराज का जन्म जयंती समारोह का आयोजन 4 अप्रैल को
पालीवाल समाज के युग पुरुष राजऋषि सरसल जी महाराज का जन्म जयंती समारोह का आयोजन 4 अप्रैल को

चिकवास. पालीवाल ब्राह्मण महासभा मेवाड के नेतुत्व में समस्त पालीवाल समाज की सभी श्रेणियों के बंधुओ एवं मातृशक्ति को सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष है कि मेवाड़ में पालीवाल समाज की उद्गम स्थली में पालीवाल समाज के युग पुरुष राजऋषि सरसल जी महाराज की जन्म जयंती समारोह का आयोजन कल दिनांक 4 अप्रैल 2026 शनिवार को पालीवाल ब्राह्मण महासभा मेवाड के सानिध्य में आहुत किया जा रहा है,

यह आयोजन ऐतिहासिक स्थल के आसपास के जुड़े हुए ग्राम चिकलवास, सायो का खेड़ा शिशोदा, दड़वल, बाछेडा ,कुठवा, धांयला, बागोल, कुँचौली, भवानी की भागल, भैंसा कमेंड, मंदार, गांवगुडा, कोशिवाडा, सांगठ, वंशावलीयो का गुड़ा एवं अन्य नजदीकी गांवों से सभी समाजसेवी बंधुओ की गठित आयोजन समिति के तत्वावधान में आहुत किया जा रहा है, कार्यक्र्रम में आप सभी समाजजनों की प्रार्थनीय मौजूदगी अनिवार्य हैं.

उक्त कार्यक्रम में सरसल महादेव जी मंदिर स्थल शिशोदा में आयोज्य रुद्राभिषेक ओर यज्ञ में बैठने के इच्छुक महानुभाव अपने नाम प्रभारी रूपलाल जी पालीवाल मोबाईल संवाद 9784018909 के पास आज दिनांक 3 अप्रैल 2026 शुक्रवार तक अपना नाम लिखवाने की कृपा करे. इस हेतु पारंपरिक वेशभूषा पुरुष पगड़ी धोती कुर्ता लाल अंगोछा व महिला लाल चूंदड़ी आवश्यक रहेगी.

पुनः इस कार्यक्रम में आप अपना तन मन धन से सहयोग देते हुए, इस आयोजन की सफलता में आप सबकी उपस्थिति ओर सहयोग सादर प्रार्थनीय हैं.

आयोजन समिति : राजऋषि सरसल जी महाराज जन्म जयंती समारोह

निवेदक : पालीवाल ब्राह्मण महासभा मेवाड

मेवाड़ की वीर भूमि का वो दैवीय सूर्य... 

राज ऋषि सरसल जी पुरोहित’ मेवाड़ की वीर भूमि का वो दैवीय सूर्य... जिसने पूरे समाज को एक अखंड धागे में पिरो दिया... क्या आप जानते हैं इन्हें...?दर्शन कीजिए प्रातः स्मरणीय ’राज ऋषि सरसल जी पुरोहित’ के  वो महान युगपुरुष, जिन्होंने मेवाड़ की माटी में ’पालीवाल समाज’ की मजबूत नींव रखी...

बिखराव के उस दौर में, उन्होंने ’जातिबन्दी’ के माध्यम से सामाजिक एकता और सुदृढ़ता का वो अद्भुत और ऐतिहासिक मार्ग बनाया, जो आज भी अद्वितीय है...पालीवाल समाज के इस प्रथम मार्गदर्शक को हमारा कोटि-कोटि नमन... अपनी जड़ों से जुड़ने और इस गौरवशाली इतिहास को सब तक पहुँचाने के लिए इसे अभी शेयर करें...पालीवाल समाज के इस प्रथम मार्गदर्शक को पालीवाल समाज और पालीवाल वाणी मीडिया समूह की ओर से कोटि-कोटि नमन... 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें