राजसमन्द
अखिल भारतीय पालीवाल समाज 44 श्रेणी संस्था मेवाड़ की खेलकूद प्रतियोगिता 27 एवं 28 दिसंबर को उथनोल में होगी
paliwalwani
राजसमंद/आमेट. अखिल भारतीय पालीवाल समाज 44 श्रेणी संस्था मेवाड़ राजसमंद की एकादश खेलकूद प्रतियोगिता दिनांक 27 और 28 दिसंबर 2025 को गांव उथनोल तहसील नाथद्वारा जिला राजसमंद, राजस्थान में आयोजित होगी. अखिल भारतीय पालीवाल समाज 44 श्रेणी संस्था मेवाड़ के मीडिया प्रभारी किशन पालीवाल आमेट ने पालीवाल वाणी को बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पालीवाल समाज की खेलकूद प्रतियोगिता उथनोल चोखला के सभी गांव मिलकर, इस प्रतियोगिता का आयोजन आयोजित करने जा रहा हैं.
आयोजित प्रतियोगिता में समाज के विभिन्न गावों की टीमें भाग लेगी. जिसमें कबड्डी वॉलीबॉल और बालिकाओं की कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित होगी. साथ ही समाज की पूरी कार्यकारिणी एवं प्रत्येक गांव से सभी खेल प्रेमी भाई इस खेलकूद प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे. साथ ही पालीवाल समाज के समस्त महानुभाव इसमें दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे.
खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर समाज के लोग व उथनोल चौखला के सभी प्रतिनिधि इस खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन को सफल बनाने में लगे हुए हैं. साथ ही उथनोल चोखला के अध्यक्ष श्री पूर्णाशंकर जी पुरोहित (गोटू भाई) और समाज के महामंत्री जीवराज जी बामणिया, जगदीश चन्द्र जी उपाध्यक्ष एवं समिति की कार्यकारिणी एवं गांव के युवा खेलप्रेमी, इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु दिन-रात लगे हुए हैं.
उथनोल चोखला के अध्यक्ष श्री पूर्णाशंकर जी पुरोहित (गोटू भाई) ने पालीवाल वाणी से चर्चा करते हुए कहा है कि ऐसे आयोजन से समाज की प्रतिभाओं को एक मंच मिलता है, वहीं उनकी प्रतिभा से समाज में जन जागरूकता और खेल के प्रति उत्साहवर्धन और बढ़ावा मिलात हैं, साथ ही युवाओं को एक’-दुसरे से मिलने और आगे बढ़ने का अवसर भी प्रदान करता हैं. उभरती हुई प्रतिभाओं को समाज भी सहयोग कर उन्हें खेल के प्रति प्रोत्साहित करता हैं, ताकि उनकी प्रतिभा से समाज और देश में एक नई पहचान स्थापित हो.
उथनोल चोखला की टीम सहित विभिन्न गांवों के पदाधिकारी आयोजन को सफल बनाने में खुब मेहनत कर रहे और आशा है कि इस आयोजन से कई प्रतिभा देश और समाज का नाम रोशन करेंगी.
Kishan paliwal. M. Ajnabee






