राजसमंद अपडेट : नाथूसिंह घाटा निर्विरोध प्रदेशाध्यक्ष निर्वाचित, गोपाल सिंह पीटीआई वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने
राजसमंद । (जसवंत मंडावर...✍️) राजस्थान रावत-राजपूत महासभा के द्विवार्षिक चुनाव प्रक्रिया आशापुरा माता मंदिर परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त एडवोकेट टीकम सिंह चौहान, सहायक चुनाव अधिकारी किशनसिंह सुजावत, श्रवण सिंह गहलोत, हीरा सिंह फुलाद के सानिध्य में संपन्न हुए. जिसमें अंतिम रूप से प्रदेश अध्यक्ष पद हेतु तीन आवेदन लाखनसिंह भीलवाड़ा, बहादुर सिंह भोजपुरा व नाथूसिंह घाटा के आवेदन प्राप्त हुए. प्रदेश अध्यक्ष पद के आवेदक लाखन सिंह भीलवाड़ा व बहादुर सिंह भोजपुरा ने अपना आवेदन वापस लेने से नाथूसिंह घाटा का एकमात्र आवेदन बनने से निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए.
● राजस्थान रावत-राजपूत महासभा के चुनाव संपन्न
प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गोपालसिंह पीटीआई का एकमात्र आवेदन से उन्हें भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया. इस अवसर पर सरंक्षक पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट नन्दकिशोर सिंह, पुर्व युवा अध्यक्ष नारायणसिंह सेंदड़ा, हीरा सिंह भादसी, दानवीर सिंह भादसी, पंसस किशोर सिंह सुराज, मदनसिंह, सुरेंद्र सिंह कुकड़ा आदि मौजूद थे.

● शपथ ग्रहण समारोह बड़ी का बाडिया में आज
राजस्थान रावत-राजपूत महासभा के द्विवार्षिक चुनाव टोकरा (ज्ञानगढ़) भीलवाड़ा में आयोजित होने थे. परंतु महासभा प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह रावत-राजपूत आश्रम,बड़ी का बाडिया, लोकतंत्र शाला के पास, भीम-करेड़ा रोड पर आज11 अप्रैल रविवार को आयोजित किया जा रहा है.

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पिपलांत्री का चुनावी फैसला : हार-जीत से परे, विकास और लोकतंत्र की एक नई बहस : पूर्व सरपंच श्याम सुंदर पालीवाल का चुनाव हारना...कल्पना से परे
नवीन पालीवाल पिपलांत्री के नए सरपंच बने, सोशल मीडिया का अहम रोल: चुनाव के दौरान मैं इस नाराजगी को समझ नहीं सका: पद्म श्री, पूर्व सरपंच श्री श्याम सुंदर पालीवाल
जनता का शासन भ्रष्टाचार पर अंतिम प्रहार बामन टुकड़ा में इस बार जनता लाएगी अपना राज : प्रकाश प्रजापति