पालीवाल समाज के हर वर्ग की भागीदारी एवं परस्पर सहयोग से समर्थ एवं सशक्त समाज की संरचना संभव है : युवा संयोजक गिरीश पालीवाल
Sunil Paliwal-Anil Bagora
राजसमंद. पालीवाल समाज के मजबूत आधार स्तंभ कहे जाने वाले वौराट क्षेत्र के गांव देवियों की मेरड़ा में परिवार परिचय एवं जनगणना अभियान के निमित्त श्री देवीलाल पालीवाल, पालीवाल समाज कोतवाल श्री छगनलाल पालीवाल, पूर्व कोषाध्यक्ष सेवा समिति के श्री धर्मनारायण पालीवाल, उपाध्यक्ष समिति युवा संरक्षक श्री प्रदीप पालीवाल, युवा उपाध्यक्ष श्री राजेश पालीवाल धोईंदा के आतिथ्य एवं गांव देवियों की मेरड़ा के वरिष्ठ समाजजन श्री कालू जी बा साहब एवं श्री नारायण पालीवाल, श्री नरेश पालीवाल देवियों की मेरडा एवं श्री अंबालाल जी बा साहब के सानिध्य में बैठक का सफल आयोजन संपन्न हुआ.
बैठक को संबोधित करते हुए समाज युवा संयोजक श्री गिरीश पालीवाल ने कहा कि पालीवाल समाज द्वारा आगामी दिनों में परिवार सृजन पुस्तिका का प्रकाशन किया जाना है, इसी निमित्त जनगणना अभियान चलाया जा रहा है. समाज के इस पुनीत कार्य में वरिष्ठ समाजजन के साथ युवा साथी एवं मातृशक्ति हर वर्ग को सहयोग करना चाहिए और न सिर्फ इस अभियान अपितु समाज के हर सकारात्मक कार्यों में निःस्वार्थ भाव से भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए, जिससे हमारा समाज समर्थ एवं सशक्त बने.
श्री राजेश पालीवाल एवं श्री प्रदीप पालीवाल ने परिवार एवं जनगणना प्रपत्र भरने हेतु विस्तार पूर्वक जानकारी दी. श्री कोतवाल देवीलाल पालीवाल, एवं श्री छगनलाल पालीवाल ने समाज में लिए गए, सकारात्मक निर्णयों से अवगत कराया. श्री धर्मनारायण पालीवाल ने समाज उत्थान हेतु अपने सुझाव रखें. युवा साथी श्री भेरूलाल जी, श्री रामचंद्र जी, श्री नरेश जी एवं श्री महेंद्र जी पालीवाल (मेरड़ा) ने समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु साथियों ने अपने-अपने विचार रखें. जिसे सभी ने गंभीरता पूर्वक सुना ही नहीं बल्कि ग्रहण करने का भी संकल्प लिया.
गांव मेरड़ा में जनगणना हेतु सर्वश्री सर्वसम्मति से नरेश पालीवाल (देवियों की मेरडा) शंकरलाल जी, भेरूलाल जी, महेंद्र जी, मगनलाल जी को नियुक्त किया गया. बैठक के अंत में गांव के वरिष्ठ एवं युवाओं ने उत्साह पूर्वक जनगणना के बैनर का विमोचन कर गांव में अभियान की शुरुआत की.
इस अवसर पर सर्वश्री नारायण पालीवाल, नरेश पालीवाल (देवियों की मेरडा) अंबालाल जी, किशनलाल जी, कालू लाल जी, भेरूलाल जी, रंगलाल जी, रमेश चंद्र जी, भंवर लाल जी, धर्म नारायण जी, छगनलाल जी, देवीलाल जी, राजेश जी, प्रदीप पालीवाल के साथ ’गांव के वरिष्ठ एवं युवा उपस्थित रहे. उक्त जानकारी 24 श्रेणी पालीवाल समाज सेवा समिति मेवाड़ सोशल मीडिया के प्रभारी श्री नरेश पालीवाल (देवियों की मेरडा) ने पालीवाल वाणी को दी.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
छत्तीस कौम के सहयोग से सरपंच चुनाव मैदान में उतरे प्रकाश प्रजापती : सर्व समाज के विकास का संकल्प : जन समर्थन में सबसे आगे
मुंबई की चकाचौंध छोड़ मातृभूमि की पुकार पर लौटे प्रकाश प्रजापती : राजसमंद के नक्शे पर बामन टुकड़ा को चमकाने का लिया संकल्प
