📅 Thursday, 17 September 2026 | 05:44 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,336.45 ▼ -445.35 (-0.60%) निफ्टी 50: 23,217.60 ▼ -180.50 (-0.77%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,000 🥈 चांदी (1kg): ₹238,100 🌤️ उज्जैन: 23°C (हल्के बादल)
राजसमन्द

उखलियो के खेड़ा में विराजित प्रभु राडा जी बावजी को चांदी का छत्र चढ़ाया

📅 11 January 2024, 01:30 AM ✍️ कैलाश पालीवाल ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
उखलियो के खेड़ा में विराजित प्रभु राडा जी बावजी को चांदी का छत्र चढ़ाया
उखलियो के खेड़ा में विराजित प्रभु राडा जी बावजी को चांदी का छत्र चढ़ाया

उखलियो के खेड़ा : श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी के धार्मिक समाजसेवी श्री लक्ष्मीनारायण पुरोहित (ग्राम. मोरवड़) परिवार द्वारा उखलियो के खेड़ा गांव में विराजित प्रभु राडा जी बावजी को चांदी का छत्र चढ़ाया गया. 

श्री पुरोहित परिवार द्वारा राडा जी के दरबार में मनचाही मन्नत मांगी गई थी, जो प्रभु की असीम कृपा से परिपूर्ण होने की खुशी में श्री पुरोहित परिवार के सर्वश्री लक्ष्मीनारायण पुरोहित, नंदकिशोर पुरोहित, गोवर्धन पुरोहित साथ ही समाजसेवी गोविन्द जी, मनोज जी के साथ इंदौर से जाकर उखलियो के खेड़ा में विराजमान प्रभु राडा जी के मंदिर पर भोपाजी गोविद जी, कैलाश जी, खेमराज जी, विजय जोशी के द्वारा बावजी की विशेष पूजा/अर्चना कर छत्र चढ़ाया गया.

इस अवसर पर सर्वश्री समाजसेवी भगवती लाल जी, घनश्याम जी, जगदीश जी, नरेंद्र जी सहित विभिन्न धार्मिक भक्तजन मौजूद रहे. आप सभी पर प्रभु राडाजी की कृपा सदैव बनी रहे. उक्त जानकारी पालीवाल वाणी के प्रतिनिधि श्री कैलाश पालीवाल (सुंदा) इंदौर ने दी.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें