📅 Tuesday, 15 September 2026 | 06:37 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.83 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,020 🥈 चांदी (1kg): ₹236,800 🌤️ उज्जैन: 22°C (हल्के बादल)
राजसमन्द

नेहरू युवा केंद्र कॅरियर महिला मंडल देवगढ़ के निःशुल्क अभिरुचि शिविर में प्ररिक्षण आरंभ

📅 30 May 2019, 08:24 PM ✍️ Kishan Paliwal M. Ajnabee ...✍ ⏱️ 7 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
नेहरू युवा केंद्र कॅरियर महिला मंडल देवगढ़ के निःशुल्क अभिरुचि शिविर में प्ररिक्षण आरंभ
नेहरू युवा केंद्र कॅरियर महिला मंडल देवगढ़ के निःशुल्क अभिरुचि शिविर में प्ररिक्षण आरंभ

● 350 युवतियां ओर महिलाए ले रही है डांस प्रशिक्षण ओर महेन्दी प्रशिक्षण
● बचपन मे हुए शब्दो के हमले लड़ने की ताकत बन गए
● महिलाओ ओर युवतियो को बना रहा है मंडल अब आत्मनिर्भर

देवगढ़। नगर की नेहरू युवा केंद्र के कैरियर महिला मंडल के निःशुल्क अभिरुचि शिविर के डांस प्रशिक्षण में 250 से अधिक महिलाओ ओर युवतियो ने अपना पंजीकरण कराया है। कुंज बिहारी मंदिर के पास कैरियर महिला मंडल के कौशल केंद्र पर नगर एवं दूर-दराज की ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओ ओर युवतियो डांस ओर मेहंदी का निःशुल्क प्रशिक्षण ले रही है।

मंडल संरक्षक भावना पालीवाल एव अध्यक्ष निशा चुण्डावत ने पालीवाल वाणी को बताया कि बचपन में हुए शब्दो के हमले से लड़ने की ताकत बन गए। कहा जाता था की खानदान का नाम तो बेटा ही रोशन करेगा। घर का काम काज सीख संभालना है तो चूल्हा चोखा, घर की दहलीज ही स्त्री का दायरा लेकिन इन सब तानो को ताकत बनाया ओर कई महिलाओ को मेहंदी निःशुल्क प्रशिक्षण देकर समाज में अग्रणी भूमिका मे लाने के प्रयास लगातार किया जा रहा है।

● पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं ने पहचान बनाई

निशा चुण्डावत ने कहा कि वो जमाना गया आज महिलाओं ने जब से कदम चौखट से बाहर रखे हैं। तब से वह समाज में पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। जल, थल एवं वायुसेना में भी अपना स्थान बनाया है। पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं ने पहचान बनाई है। खेल एवं शिक्षा जगत में गौरव हासिल किया है। महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। इसके साथ ही उन्होंने इस आयोजन के लिए महिला मंडल का आभार जताते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण एक माह का रहेगा। पिछले कई समय से क्षेत्र की महिलाओ ओर युवतियो को एक मंच की जरूरत को पुरा करने के लिए मंडल सतत् प्रयास कर रहा ताकि वो अपने डांस के माध्यम से अपने दबे सपनों को नयी उड़ान दे सके ओर आज केंद्र पर उन्हे यह हूनर देने का प्रयास किया जा रहा है ताकि आगे जाकर कुछ कर सके ओर आत्म निर्भर बन सके। प्रशिक्षण में बच्चों को वेस्टर्न, कंटेंपररी, फोक और वैली डांस का ओर युवतियो को लोक नृत्य वेडिंग डांस, हिप हॉप, क्लासिकल, कथक, थीम डांस एवं कई विधाओं में डांस की बारीकियां सीखा रही है। कैरियर महिला मंडल की महिलाओ द्वारा इस मातृत्व दिवस 250 नन्ही बच्चियों एवम युवतियों को उनका भविष्य सँवारने के संकल्प किया था भावना पालीवाल ने कहा की महिलाओं और युवतियों को मेहंदी कला का प्रशिक्षण देने का प्रमुख उद्देश्य आज की युवतियों में भारतीय कला मेहंदी के प्रति रुझान पैदा करना है, जिससे कि यह भारतीय कला और सुदृढ़ हो सके। उन्होंने आगे कहा कि त्योहारी सीजन में मेहंदी कला में प्रशिक्षित महिलाओं का काफी अभाव हो जाता है। ज्यादा से ज्यादा युवतियों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करने से बढ़ती मांग को पूरा करना संभव हो पाएगा। यहां प्रशिक्षण पाकर यह महिलाएं अपना स्वरोजगार कर सकेंगी। कुंजबिहारी चौंक में स्थित कैन्द्र पर एक साथ कई महिलाएँ मेहंदी के कोन हाथों में लिए प्रशिक्षिका कविता चौहान ओर प्रियंका सोनी के निर्देशन में मेहंदी की विभिन्न डिजाइनों को बारीकी से सिखा रही है इसके अलावा कलर्ड और टैटू वाली मेहंदी, बटरफ्लाई डिजाइन, गुलाब का डिजाइन, राजस्थानी डिजाइन मेंहदी, अरेबियन डिजाइन मेंहदी को भी खूब पसंद किया जा रहा है।

paliwalwani

paliwalwani

● आप भी मौजूद रहे

क्षेत्र की महिलाओ को आत्म निर्भर बनाने के लिए पिछले 2 वर्ष से कई सामाजिक जागरूकता के साथ मुख्य रूप से महिला सशक्तिकरण के लिए अहम कार्य किए जा रहे है। इस अवसर पर पुष्पा जोशी, रेखा सोनी, शिखा सोनी, पवन देवी, कमलेश कंवर, विनीता शर्मा, शाहीन बानो, धन्नी कुमारी, मोनिका पँवार, कविता चौहान, संगीता सेन, मीना वैष्णव, सागर कंवर, भावना सुखवाल, कविता खोखर, प्रियंका, नीलम पँवार, रुचिका पोरवाड़, कृष्णा वेद, शिल्पा सेन, मोनिका सेन, मीनाक्षी कंवर, प्रतिभा कंवर, रेशमा बानो, पूजा सेन आदि ने मौजूद रहकर सहयोग कर रही है।

paliwalwani

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Kishan Paliwal M. Ajnabee ...✍
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news नाम/पता/गांव/मोबाईल नंबर/ लिखकर भेजें...
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें