📅 Friday, 23 October 2026 | 07:22 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.56 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.65 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,880 • 🥈 चांदी (1kg): ₹199,800 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
राजसमन्द

पालीवाल समाज 44 श्रेणी संस्था मेवाड़ राजसमंद की बैठक 18 अगस्त को

📅 08 August 2019, 04:48 AM • ✍️ Narendra Paliwal-Nanalal Joshi... ✍ • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पालीवाल समाज 44 श्रेणी संस्था मेवाड़ राजसमंद की बैठक 18 अगस्त को
पालीवाल समाज 44 श्रेणी संस्था मेवाड़ राजसमंद की बैठक 18 अगस्त को

राजसमंद। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी संस्था मेवाड़ राजसमंद प्रतिनिध सभा की आवश्यक बैठक दिनांक 18 अगस्त 2019 रविवार को सुबह 10 बजे से फरारा महादेव राजसमंद, राजस्थान में आयोजित होगी।

पालीवाल समाज 44 श्रेणी संस्था मेवाड़ राजसमंद अध्यक्ष श्री शंकरलाल पुरोहित (बड़ा भाणुजा), समाज महामंत्री श्री तुलसीराम बागोरा ने पालीवाल वाणी को बताया कि इस बैठक में स्वागत पंजीयन एवं जलपान 11 बजे तक, आसन ग्रहण, दीप प्रज्जवलन, स्वागत परिचय 11 बजे से परिचय सम्मेलन, सामुहिक यज्ञोपवित एवं सामूहिक विवाह पर विचार विमर्श, वार्षिक कार्य योजना की प्रगति एवं भावी योजना, समाज के भवन निर्माण पर विचार विमर्श, समाज की मर्यादा अनुशासन अभाव अभियोग एवं समाज सुधार के विषय पर चर्चा परिचर्चा विचार एवं दिशा-निर्देश तय किए जाएंगे साथ ही पालीवाल समाज में नई चेतना और ऊर्जा लाने के लिए नवयुवक मंडल का गठन, संस्कार शिविर सामूहिक यज्ञोपवित संस्कार सम्मेलन, परिचय सम्मेलन, सामूहिक विवाह जैसे मुद्दों पर चर्चा एवं विचार किया जाएगा। इस पर समाज के प्रत्येक 10 परिवार से चुने हुए प्रत्येक गांव का प्रतिनिधि को एवं मार्गदर्शक मंडल, कार्यकारिणी के सदस्यों की मौजूदगी एवं भागीदारी अनिवार्य है। समाज में नई चेतना एव समाज विकास में आपके मार्गदर्शन एवं विचारों की आवश्यकता है, इससे समाज नई ऊंचाइयों की ओर गति कर सकें अतः समाज के बुद्धिजीवी एवं प्रतिनिधियों से निवेदन है कि आप अपने बहुमूल्य समय में से अपना समय निकालकर समाज के विकास में अपनी भूमिका मार्गदर्शन को प्रदान करें साथ ही आप इसे ही निमंत्रण पत्र समझे एवं अन्य गांव के चुने हुए प्रतिनिधियों तक यह संदेश आगे से आगे पहुंचाए तथा इस बैठक की सूचना संप्रेषित करें इसी आशा और विश्वास के साथ समाज को आगे बढ़ाते हुए नई गति प्रदान कीजिए। समस्त समाजजनों को अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी संस्था मेवाड़ राजसमंद प्रतिनिधि मंडल परिवार की ओर से अग्रिम रक्षा बंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

सूचना:- प्रतिनिधि प्रत्येक गांव से बिंदु संख्या 5 समाज सुधार, अभाव, अभियोग, अनुशासन एवं मर्यादा संबंधी प्रकरणों पर विचार एवं समाज सुधार विषय से संबंधित सूचना साथ लावें।

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Narendra Paliwal-Nanalal Joshi...✍
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news नाम/पता/गांव/मोबाईल नंबर/ लिखकर भेजें...
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें