📅 Friday, 27 November 2026 | 08:19 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 84,328.59 ▲ +1,892.59 (+2.30%) • निफ्टी 50: 25,884.50 ▲ +534.80 (+2.11%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹123,480 • 🥈 चांदी (1kg): ₹153,400 • ☀️ उज्जैन: 16°C (साफ आसमान)
राजसमन्द

24 श्रेणी पालीवाल समाज सेवा समिति खमनोर की सामाजिक बैठक संपन्न

📅 29 December 2018, 09:04 PM • ✍️ Nilesh Paliwal...✍ • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
24 श्रेणी पालीवाल समाज सेवा समिति खमनोर की सामाजिक बैठक संपन्न
24 श्रेणी पालीवाल समाज सेवा समिति खमनोर की सामाजिक बैठक संपन्न

राजसमंद। 24 श्रेणी पालीवाल समाज सेवा समिति खमनोर की एक सामाजिक बैठक शुक्रवार को कांकरोली स्थित पालीवाल मंडल के प्रांगण में संपन्न हुई। श्री राजेश जोशी ने पालीवाल वाणी को बताया कि इस अवसर पर समस्त मेंवाड़ के 24 श्रेणी पालीवाल समाज के वरिष्ठजन सहित सेवा समिति के पदाधिकारी मौजूद थे। सामाजिक बैठक में समाज की संस्कृति व परम्पराओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए सेवा समिति के मंत्री श्री सत्यनारायण पालीवाल सालोर ने बताया कि छोटी -छोटी बातों पर अनावश्यक समय खराब न करते हुए बड़े मन के साथ समाज की परम्पराओं में युगानुकूल परिवर्तन आवश्यक है, जिसे सभी को स्वीकारना चाहिए। इस अवसर सर्वश्री सेवा समिति उपाध्यक्ष भगवतीलाल पालीवाल, गोपाल कटारा, धनराज पालीवाल, हरगोविंद पालीवाल, रमेशचंद्र पालीवाल, गणेशलाल पालीवाल, महेश पालीवाल, नवनीत पालीवाल, जितेंद्र जी, नीरज पालीवाल कांकरोली, देवीलाल पालीवाल, रतनलाल पालीवाल चारभुजा, उमाशंकर पालीवाल, धनेश्वर पालीवाल, मोतीलाल पालीवाल, बालकिशन पालीवाल ,बंसीलाल पालीवाल, श्यामसुंदर जी, प्रभुलाल जी, बसंत पालीवाल, सहित सैकड़ों जन मौजूद थे। सभी मौजूद समाजसेवियों ने कहा बड़े मन के साथ समाज की परम्पराओं की रक्षा के लिए सामाजिक कार्यों में हमेशा सभी का सहयोग पूर्ण रूप से समाज को मिलता रहेगा। उपरोक्त जानकारी युवा नेता श्री निलेश पालीवाल, श्री जगदीश पालीवाल ने पालीवाल वाणी को दी।
● पालीवाल वाणी ब्यूरो से...✍
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
पालीवाल वाणी हर कदम... आपके साथ...
*एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...*

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल