जसवंत सिंह मण्डावर राष्ट्रीय प्रवक्ता बने
भारतीय रावत महासभा जनकपुरी नई दिल्ली की कार्यकारिणी का विस्तार
राजसमंद.
भारतीय रावत महासभा जनकपुरी नई दिल्ली (रजिस्टर्ड संस्था1992) ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह चौहान ने जसवंत सिंह चौहान मण्डावर को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है।
भारतीय रावत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह चौहान, कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणपत सिंह, वरिष्ठ महामंत्री विक्रम सिंह, संयोजक फतेह सिंह भींडर, सह संयोजक भंवर सिंह ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हीरा सिंह चौहान संस्थापक अध्यक्ष द्वारा 1992 से रजिस्टर्ड संस्था ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए सामाजिक गतिविधियों राष्ट्रीय पटल पर रखने हेतु नियुक्त किया है।
मोटिवेशनल स्पीकर, चिंतक, लेखक जसवंत सिंह को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उनकी सामाजिक सक्रियता तथा सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य के लिए दी गई है। ज्ञातव्य है कि जसवंत सिंह मण्डावर शिक्षा, रोजगार, क्षेत्रीय जागरूकता के लिये कार्यरत संस्था मगरा विकास मंच राजस्थान के संस्थापक अध्यक्ष है।
राजस्थान रावत-राजपूत महासभा के प्रदेश प्रवक्ता, प्रदेश सह प्रवक्ता, प्रदेश मीडिया संयोजक, युवा प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश प्रचार मंत्री, संभाग प्रभारी, सर्कल युवा अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके है। इनकी पत्नी प्यारी कुमारी ग्राम पंचायत मण्डावर 2015 से अनवरत दो बार सरपंच है तथा वर्तमान में प्रशासक है।
M. Ajnabee, Kishan paliwal
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
राजसमंद नगर परिषद चुनाव परिणाम: 45 में से 27 वार्ड जीतकर भाजपा का पूर्ण बहुमत, कांग्रेस 14 पर सिमटी; निर्दलीयों ने जीतीं 4 सीटें
मुख्य मंत्री जी ध्यान दिजिए : दो लाइनों में फर्ज़ी जवाब देकर जन-सुनवाई की धज्जियां उड़ाने वाले ज़िम्मेदार अधिकारियों पर सख्त और दंडात्मक कार्रवाई कब होगी