शोक समाचार : पालीवाल समाज की समाजसेविका श्रीमती नवली बाई पालीवाल का निधन, अंतिम यात्रा कल
रूढ़ की भागल-रिछेड़ । पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी केलवा की समाजसेविका श्रीमती नवली बाई पति ब्रह्मलीन श्री चुन्नीलाल जी पालीवाल का आज दिनांक 19 मार्च 2021 शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया। जिनकी अंतिम यात्रा कल दिनांक 20 मार्च 2021 शनिवार को सुबह 11 : 00 बजे निज निवास रूढ़ की भागल-रिछेड़ जिला राजसमंद, राजस्थान से मुक्तिधाम जाएगी। आप सर्वश्री देवीलाल पालीवाल, बंसीलाल पालीवाल, भूरालाल पालीवाल, भगवतीलाल पालीवाल, गणेशलाल पालीवाल की पूजनीय माताजी थी। उक्त जानकारी समाजसेवी श्री जगदीश पालीवाल-केलवा, श्री प्रदीप पालीवाल-केलवा ने पालीवाल वाणी को दी।
● विशेष आग्रह : जनहित में प्रिय जनों से निवेदन है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन के आदेशों का पालन एवं सहयोग प्रदान करते हुए शोकाकुल परिजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से शोक-संदेश प्रेषित कर सहयोग प्रदान करें।
● पालीवाल वाणी ब्यूरों-Devnarayan Paliwal-Devakishan Paliwal...✍️
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पिपलांत्री का चुनावी फैसला : हार-जीत से परे, विकास और लोकतंत्र की एक नई बहस : पूर्व सरपंच श्याम सुंदर पालीवाल का चुनाव हारना...कल्पना से परे
नवीन पालीवाल पिपलांत्री के नए सरपंच बने, सोशल मीडिया का अहम रोल: चुनाव के दौरान मैं इस नाराजगी को समझ नहीं सका: पद्म श्री, पूर्व सरपंच श्री श्याम सुंदर पालीवाल