📅 Friday, 23 October 2026 | 08:49 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.56 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.65 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,750 • 🥈 चांदी (1kg): ₹199,300 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
राजसमन्द

ब्रह्मशक्ति मेवाड़ ने धारा 370 को हटाकर एक राष्ट्र-एक कानून की नीति लागू करने की मांग की

📅 24 February 2019, 06:49 AM • ✍️ Devnarayan Paliwal-Kamlesh Paliwal ...✍ • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
ब्रह्मशक्ति मेवाड़ ने धारा 370 को हटाकर एक राष्ट्र-एक कानून की नीति लागू करने की मांग की
ब्रह्मशक्ति मेवाड़ ने धारा 370 को हटाकर एक राष्ट्र-एक कानून की नीति लागू करने की मांग की

● युवा ब्रह्मशक्ति मेवाड शाखा मुंबई ने 51000 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

धोईन्दा। पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवादी हमलों एवं कश्मीर में धारा 370 हटाने के संदर्भ में ब्रह्मशक्ति मेवाड़ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक धोईन्दा जिला राजसमंद, राजस्थान में आयोजित की गई।

बैठक में पुलवामा में हुए कायराना आतंकवादी हमले के विरोध में केंद्र सरकार को सख्त कार्रवाई करने हेतु चेताया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री योगेश पुरोहित ने आतंकवादी हमलों के विरोध में और वर्तमान में कश्मीर की स्थिति को देखते हुए संविधान में संशोधन करके धारा 370 को हटाकर एक राष्ट्र-एक कानून की नीति लागू करने की मांग की गई बैठक में आगामी 2 मार्च को राजसमंद में सर्वसमाज द्वारा विशाल सैनिक स्वाभिमान रैली निकालने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के अंत में पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई साथ ही राजसमंद के शहीद नारायण गुर्जर के परिवार को युवा ब्रह्मशक्ति मेवाड शाखा मुंबई की ओर से 51000 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई। राष्ट्रीय चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रभारी युवा ब्रह्मशक्ति मेवाड़ के श्री सुरेश पालीवाल ने उपरोंक्त जानकारी पालीवाल वाणी को दी।
पालीवाल वाणी ब्यूरो - Devnarayan Paliwal-Kamlesh Paliwal...✍️
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
पालीवाल वाणी हर कदम... आपके साथ...
●एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...●

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें