बामन टुंकड़ा परिक्रमा : रानीवाड़ा विधायक श्री नारायण सिंह देवल ने बामन टुकड़ा गांव की सराहना
बामन टुंकड़ा । राजसमंद विधायक किरण माहेश्वरी के देहांत के बाद आगामी दिनों में होने जा रहे उपचुनाव को लेकर शनिवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व रानीवाड़ा विधायक श्री नारायण सिंह देवल ग्राम पंचायत बामन टुकड़ा दौरे पर पहुंचे। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बामन टुकड़ा सरपंच लहरीलाल दवे के नेतृत्व में स्वागत किया गया। देवल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राजसमंद का चुनाव भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रदेश में महत्वपूर्ण स्थान रखता है, इसलिए आप सभी को एकजुट होकर पार्टी को विजय बनाना है। बैठक में उपस्थित शक्ति केंद्र संयोजक जगदीशचंद्र दवे (भोपा) बूथ अध्यक्ष भैरूलाल दवे, सामाजिक कार्यकर्ता मनीष दवे सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान संवादाता श्री प्रकाश प्रजापती के दूरभाष पर चर्चा करते हुए देवल ने कहा की सरपंच श्री लहरीलाल दवे एक सुलझे हुए इंसान है जो अपने गांव को विकासशील बनाने की सोच रखते हैं, इस प्रकार के सरपंच देश की विकास की रीड की हड्डी हैं। देवल ने कहा कि गांव का वातावरण बहुत ही खुशनुमा सामाजिक समरसता से परिपूर्ण है और मैं इस गांव की आबोहवा से प्रभावित हुआ। श्री देवल ने दूरभाष पर बताया कि जल्द ही चुनाव का ऐलान होगा और उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रत्याशी जीतेंगे ऐसा उन्हें विश्वास है। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन की ओर से उन्हें राजसमंद की जिम्मेदारी दी गई हैं जिसके लिए आगामी दिनों में क्षेत्र में निरंतर दौरे करेंगे। ग्राम पंचायत बामन टुकड़ा सरपंच लहरीलाल दवे ने आभार जताया।


● पालीवाल वाणी ब्यूरों-प्रकाश प्रजापती...✍️
? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे : https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पिपलांत्री का चुनावी फैसला : हार-जीत से परे, विकास और लोकतंत्र की एक नई बहस : पूर्व सरपंच श्याम सुंदर पालीवाल का चुनाव हारना...कल्पना से परे
नवीन पालीवाल पिपलांत्री के नए सरपंच बने, सोशल मीडिया का अहम रोल: चुनाव के दौरान मैं इस नाराजगी को समझ नहीं सका: पद्म श्री, पूर्व सरपंच श्री श्याम सुंदर पालीवाल
जनता का शासन भ्रष्टाचार पर अंतिम प्रहार बामन टुकड़ा में इस बार जनता लाएगी अपना राज : प्रकाश प्रजापति