📅 Friday, 30 October 2026 | 03:37 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,305.72 ▲ +1,059.72 (+1.45%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +354.30 (+1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,690 • 🥈 चांदी (1kg): ₹188,700 • 🌤️ उज्जैन: 26°C (हल्के बादल)
राजसमन्द

आशापुरा मानव कल्याण सेवा ट्रस्ट राजसमंद द्वारा 11 हजार पौधे लगाए जाएंगे

📅 19 July 2018, 01:02 AM • ✍️ Suresh Bhat...✍️ • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आशापुरा मानव कल्याण सेवा ट्रस्ट राजसमंद द्वारा 11 हजार पौधे लगाए जाएंगे
आशापुरा मानव कल्याण सेवा ट्रस्ट राजसमंद द्वारा 11 हजार पौधे लगाए जाएंगे

राजसमंद। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला कार्यकारिणी राजसमंद की बैठक राजकीय प्राथमिक विद्यालय सालमपुरा में जिलाध्यक्ष नारायण सिंह चुण्डावत की अध्यक्षता एवं प्रदेश महिला उपाध्यक्ष श्रीमती जयमाला पानेरी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई बैठक में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए और सात उपशाखाओ के 21 विद्यालयों का चयन कर बालिका शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष नारायण सिंह चुण्डावत ने कहा कि बालिका शिक्षा से ही संस्कारी समाज का निर्माण संभव है। सदस्यता अभियान की समीक्षा विभाग संगठन मंत्री राजेश्वर त्रिपाठी और जिला संगठन मंत्री यशवंत जोशी ने जिले का लक्ष्य पांच हजार सदस्य बनाकर पूर्ण करने का आह्वान किया गया। सभी पदाधिकारियों से आशापुरा मानव कल्याण सेवा ट्रस्ट राजसमंद द्वारा 11 हजार पौधे आगामी 27 से 29 जुलाई को सांसद आदर्श ग्राम पंचायत तासोल और ग्राम पंचायत कालिंजर में लगाए जाएंगे उसमें शिक्षक संघ राष्ट्रीय सहयोग करने का निर्णय लिया गया। आज सालमपुरा विद्यालय में 5 पौधे लगाकर हरयालो राजसमंद अभियान का शुभारंभ किया गया। बैठक में जिला महिला मंत्री मधु पालीवाल, उपशाखा अध्यक्ष यशवंत जोशी, तिलकेश त्रिपाठी, राजेश गोराणा, मंत्री राजेश सिंह राठौड़, शंकर सिंह खरवड़ , शंकर लाल कुमावत, बख्तावर सिंह चुण्डावत, पाबूराम देवासी, मुकेश सुथार, विनोद कुमावत, रमेश चंद्र जांगिड़, दीपक जाट, सुनील कुमार माली, लोकेश सोनी, आशापुरा मानव कल्याण सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष देवी सिंह बल्ला, मंत्री कैलाश चन्द्र सामोता सहित जिला कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे।
फोटो- राजसमंद। सालमपुरा में राजस्थान शिक्षक संघ की ओर से किया गया पौधरोपण।
पालीवाल वाणी ब्यूरो - देवकिशन पालीवाल, नानालाल जोशी...✍️
आपकी बेहतर खबरों के लिए मेल किजिए-
Email- paliwalwani2@gmail.com
पालीवाल वाणी हर कदम... आपके साथ...
?Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...Sunil Paliwal-Indore M.P.
*एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...*

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें