📅 Friday, 27 November 2026 | 06:17 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 83,339.26 ▼ -599.04 (-0.71%) • निफ्टी 50: 25,607.20 ▼ -212.00 (-0.82%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹127,190 • 🥈 चांदी (1kg): ₹160,700 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
राजसमन्द

पिपलांत्री में 13 एवं 14 को दो दिवसीय पर्यावरण महोत्सव मनाया जाएगा

📅 10 August 2019, 05:02 AM • ✍️ Devnarayan Paliwal...✍️ • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पिपलांत्री में 13 एवं 14  को दो दिवसीय पर्यावरण महोत्सव मनाया जाएगा
पिपलांत्री में 13 एवं 14 को दो दिवसीय पर्यावरण महोत्सव मनाया जाएगा

● 13 को वृक्षारोपण एवं श्री दरक जी का नागरिक अभिनंदन ● 14 को बालिकाएं पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर प्रकृति को बचाने का संकल्प लेगी

पिपलांत्री। पालीवाल ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ समाजसेवी एवं पिपलांत्री को राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्वी दिलाने वाले श्री श्यामसुंदर पालीवाल ने पालीवाल वाणी को बताया कि पिपलांत्री में दिनांक 13 एवं 14 अगस्त 2019 को दो दिवसीय पर्यावरण महोत्सव मनाया जाएगा। पर्यावरण महोत्सव में आप सब से निवेदन है कि दो दिवसीय कार्यक्रम दिनांक 13 अगस्त को प्रातः 9 बजे से पिपलांत्री ग्राम पंचायत में जन्म लेने वाली समस्त बालिकाओं के नाम पर वृक्षारोपण किया जाएगा तथा उन सब बालिकाओं के नाम माननीय प्रधानमंत्री सुकन्या योजना में खाता खोलकर 21000-21000 रुपये की राशि डालकर पास बुक भेंट की जायेगी। दोपहर 12.30 बजे से 111 युवा रक्तदान करेंगे। एवं रात्रि 9 बजे से मेवाड़ के प्रख्यात कवि श्री माधव जी दरक का नागरिक अभिनंदन किया जायेगा तथा प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण आधारित कवि सम्मेलन का आयोजन होगा।

● जिला कलेक्टर की निगरानी में हो रहे है आयोजन

दिनांक 14 अगस्त 2019 को प्रात :8.30 बजे पिपलांत्री ग्राम पंचायत की समस्त बालिकाएं पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर प्रकृति को बचाने का संकल्प लेगी इस कार्यक्रम में पुरे भारत वर्ष सहित कई देशों के मीडिया कर्मी एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रर्यावरण विद मौजूद रहेंगे। कई जनप्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ता की मौजूदगी में आयोजन होगा। दोनों दिन का कार्यक्रम माननीय जिला कलेक्टर महोदय राजसमंद एवं उनकी टीम के सानिध्य में आयोजित किया जाएगा। अतः आप सबसे निवेदन है कि इस पुनीत कार्य में पधार कर अनुग्रहित करें।
विशेष आग्रह :- श्री श्याम सुंदर पालीवाल एवं समस्त ग्रामवासी पिपलांत्री जिला राजसमंद, राजस्थान
संपर्क सूत्र :- 9680260111
● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Devnarayan Paliwal...✍️
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news नाम/पता/गांव/मोबाईल नंबर/ लिखकर भेजें...
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल