📅 Saturday, 24 October 2026 | 08:02 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
राजसमन्द

24 श्रेणी पालीवाल समाज की 8 वीं वॉलीबाल प्रतियोगिता 7 अक्टूम्बर को

📅 27 September 2018, 05:47 AM • ✍️ Suresh Bhat...✍️ • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
24 श्रेणी पालीवाल समाज की 8 वीं वॉलीबाल प्रतियोगिता 7 अक्टूम्बर को
24 श्रेणी पालीवाल समाज की 8 वीं वॉलीबाल प्रतियोगिता 7 अक्टूम्बर को

राजसमंद। 24 श्रेणी पालीवाल समाज की 8वीं वॉलीबाल प्रतियोगिता 7 अक्टूम्बर को भगवान्दा ग्राम में आयोजित होगी। इसी को लेकर भगवान्दा स्थित हनुमानजी मंदिर में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वॉलीबाल प्रतियोगिता के प्रति युवाओं का उत्साह देखते हुए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। साथ ही वरिष्ठजनों ओर युवाओं की उपस्थिति में प्रतियोगिता की संयोजक समिति का गठन किया गया। प्रतियोगिता सम्बन्धित नियमों का व सभी प्रकार की व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा की गई। मीडिया प्रमुख नीलेश पालीवाल ने पालीवाल वाणी को बताया कि प्रतियोगिता संयोजक के रूप में सर्वसहमति से शंकरलाल जोशी मुंडोल को नियुक्त किया गया। प्रतियोगिता में 24 श्रेणी पालीवाल समाज मेवाड़ के सभी गांवों से खिलाड़ी भाग ले सकेंगे टीम रजिस्ट्रेशन के लिए आयोजन समिति द्धारा निर्धारित अधिकारियों के पास निर्धारित समय तक एंट्री करवाना आवश्यक है। सभी मैच समेसिंग पद्धति को प्रथमिकता देते हुए होंगे। इस आयोजन को लेकर अनेक प्रकार की समितियों का गठन किया गया। इस अवसर पर कमल कटारा, गिरीश पालीवाल, तिलकेश पालीवाल खमनोर, मण्डा दिनेश पालीवाल, भरत पालीवाल, ब्रजेश पालिवाल, राकेश, परमानंद, संजय पालीवाल केलवा, भगवतीलाल पालीवाल धर्मेटा, शंकरलाल पालीवाल मुण्डोल सहित समाज के कई प्रतिनिधि उपस्थित थे।
पालीवाल वाणी समाचार पत्र ब्यूरो-Suresh Bhat...✍️
?Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
पालीवाल वाणी हर कदम... आपके साथ...
*एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...*

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें