राजसमन्द

बिनोल गांव में पेयजल का गंभीर संकट-प्रशासन बेखबर

महावीर व्यास
बिनोल गांव में पेयजल का गंभीर संकट-प्रशासन बेखबर
बिनोल गांव में पेयजल का गंभीर संकट-प्रशासन बेखबर

राजसमंद। भीषण गर्मी के इस दौर में राजसमंद जिले के समीप ग्राम. बिनोल निवासी पीन के पानी के लिए भारी संकट का सामना कर रहे हैं। कई बार ग्रामीणवासीयों ने प्रशासन को चेताया पर प्रशासन आंख मुंद कर बैठ गया जिसके कारण बिनोल निवासी प्यास बुझाने के लिए लोगों को दुर-दुर तक भटकना पड़ रहा हैं, फिर भी पीने योग्य पानी नहीं मिलने से सभी लोग काफी परेशान हो रहे है। इसके बावजूद जलदाय विभाग पेयजल को लेकर कोई कार्यवाही नहीं कर रहा हैं। जिला प्रशासन भी समस्या को गंभीरता से नहीं लेकर लोगों को काफी परेशान कर रहा हैं। गांव में लगे कई हैण्डपम्पो के बुरे हाल हैं। जल स्तर काफी गहराई में चला गया हैं। साथ ही कुछ हैण्डपम्प मरम्मत के इंतजार भीषण गर्मी में आंसू टपका रहे हैं। बिनोल गांव के वाशिंदों का दर्द यह हैं कि गांव में न्यूनतम सप्ताह में केवल एक बार ही जलापूर्ति की जा रही हैं, जिसके चलते गांव में पीने का पानी उपलब्ध नही हो पा रहा है। प्रशासन की मिली भगत के चलते बिनोल वासियों को पानी भी काफी कम दबाव के साथ पांच से दस मिनिट तक के लिए ही सप्लाय किया जा रहा हैं। ऐसे में लोगो को न तो पेयजल और न ही पानी संबधी अन्य आवश्यकताएं पूरी हो पा रही हैं। कई घंटो तक बिजली आपूर्ति भी नहीं होने से ग्रामीणवासियों में वैसे ही आक्रोश उत्पन्न हो रहा है, विगत एक माह से अधिक समय गुजार जाने के बाद दिनों-दिन पेयजल व्यवस्था की बिगडती स्थिति से कभी भी जन आंदोलन प्रशासन की नींद हराम कर सकता है। अभी समय है सुधार जाओ वरना विकट स्थिति के लिए प्रशासन चौंकोना रहे।

गंदी नाली के वहां से पीने का पानी

बिनोल निवासी पीने के पानी के लिए कई गंभीर बिमारियों का भी न्यौता रहे है। पीने का पानी के लिए गंदी नाली के ऊपर से लगे नल में से पानी भर रहे है। लेकिन प्रशासन बैसुध होकर मोदी सरकार को करारा तमाचा जड रहा है। एक ओर मोदी साफ-सफाई पर मुहिम सतत् जारी है लेकिन राजसमंद का प्रशासन को इस मुहिम से कोई लेना देना नहीं ग्रामीणवासी गंदी नाली से पानी भरे, बीमार हो जाए प्रशासन को कोई मतलब नहीं। प्रशासन जब जगता है तब किसी परिवार का साया उनका साथ छोड तब प्रशासन मीडिया के समाने आंसू बहता है ओर कहता है कि लापरवाही करने वालो को बक्शा नहीं जाएगा। लेकिन प्रशासन फिर नहीं जागता।

- बिनोल गांव में पेयजल का गंभीर संकट
- सप्ताह में एक बार हो रही है जलापूर्ति
- समस्या को प्रशासन नहीं ले रहा गंभीरता से
- कई घंटो तक बिजली आपूर्ति भी नहीं

पालीवाल वाणी ब्यूरो-महावीर व्यास

09977952406,09827052406
पालीवाल वाणी की खबर रोज अपटेड...
पालीवाल वाणी हर कदम...आपके साथ...

 

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News