📅 Tuesday, 03 November 2026 | 01:05 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 75,692.78 ▲ +1,233.25 (+1.66%) • निफ्टी 50: 23,440.80 ▲ +387.70 (+1.68%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹139,400 • 🥈 चांदी (1kg): ₹188,200 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
राजस्थान

रोटरी क्लब कोटा नार्थ द्वारा एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया

📅 11 March 2025, 08:55 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
रोटरी क्लब कोटा नार्थ द्वारा एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया
रोटरी क्लब कोटा नार्थ द्वारा एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया

कोटा. रोटरी क्लब कोटा नार्थ के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र अग्रवाल सचिव ने पालीवाल वाणी को बताया कि रोटरी के एनीमिया मुक्त अभियान के तहत विशाल निःशुल्क चिकित्सा जाँच शिविर लगाया गया, जिसमें 116 लोगों की जांच एव चिकित्सा की गई. 

शिविर में मुख्य अतिथि रेड क्रॉस सोसायटी राजस्थान के अध्यक्ष श्री राजेश कृष्ण बिरला ने कहा की रोटरी क्लब कोटा नार्थ द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत बहुत ही सराहनीय कार्य किया जा रहा है, जिससे आमजन को बहुत लाभ मिलता हैं. 

रोटरी डिस्ट्रिक्ट से पूर्व प्रांत पाल प्रदुमन पाटनी, सहायक प्रांतपाल आनन्द खंडेलवाल, प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. आर बी गुप्ता ने बताया कि महावीर नगर स्थित गुप्ता हॉस्पिटल एण्ड फर्टिलिटी रिसर्च सेंटर पर आयोजित शिविर में जिन भी लोगों का हीमोग्लोबिन कम आया, उन्हें एक माह की दवाई फ्री दी गई.

चिकित्सा शिविर में डॉ. जिया, डॉ. महावीर बारदानिया, रेशमा मीणा, हर्षिता सक्सेना, पूनम भाटिया, रईसा बेगम, रोटेरियन अनुराग अग्रवाल ने सहयोग किया. लैब टेक्निशियन नवीन प्रजापति एव सुरेन्द्र द्वारा रक्त की जांच की गई. अंत में रोटरी क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल एव गौरव सूद ने सभी का धन्यवाद आभार प्रकट किया.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें