पुष्कर में सावन माह में विभिन्न शिवालयों में हों रहे है, धार्मिक कार्यक्रमो का आयोजन : शिवभक्तों की भीड़
पुष्कर. बांसेली ,गनाहेड़ा,चावंडिया तिलोरा होकरा, गोवलिया किशनपुरा,हाथीखेड़ा के सैकड़ों ग्रामीण गाजे बाजे के डीजे की धुन पर नाचते हुए कावड़ लेकर निकले
तीर्थ नगरी पुष्कर में सावन माह में विभिन्न शिव मंदिरों में शिव भक्तों के द्वारा प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करवाया जा रहा है इस अवसर पर भक्तों के द्वारा भगवान भोले का अभिषेक सहस्त्रधारा सहित विशेष शृंगार किया जा रहा हे तो वही सावन के माह में प्रतिदिन शिव मंदिरों में शिव भक्तों की भीड़ देखने को मिल रही है और धार्मिक नगरी बोल बम तड़क बम से गूंजने लग गई.
हर सावन सोमवार के चलते शनिवार और रविवार को कावड़ियों की काफी भीड़ पुष्कर में देखने को मिल रही हे दूर दराज से आए कावड़ यात्री पवित्र सरोवर का जल भरकर अपने-अपने स्थानों के शिव मंदिरों में ले जाकर सावन के सोमवार के दिन पवित्र सरोवर के जल से अभिषेक कर रहे है इसी के तहत कावड़ियों की पुष्कर में भीड़ देखने को मिल रही है और सभी बोल बम तड़क बम के नारे लगाते हुए निकल रहे हैं।
पुष्कर में स्थित अटमतश्वर महादेव मंदिर कपालेश्वर महादेव मंदिर माधेश्वर महादेव मंदिर नीलकंठ महादेव मंदिर अर्जुनश्वर महादेव मंदिर सहित विभिन्न शिव मंदिरों में भक्तों के द्वारा प्रतिदिन सहस्त्रधारा अभिषेक महाआरती सहित भोले का विशेष श्रंगार करवाया जा रहा है तथा प्रतिदिन भोले के मंदिरों में भक्तों की काफी भीड़ थी देखने को मिल रही है। वही सावन के चौथे सोमवार को पुष्कर सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शिव मंदिरों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुए।
तथा पुष्कर में कावड़ियों की भारी भीड़ नजर आई बच्चे महिला युवक सभी भोले के नारे लगाते हुए कावड़ लेकर निकल रहे थे।बांसेली गनाहेड़ा तिलोरा किशनपुरा गोवलिया होकरा हाथीखेड़ा सहित दूर दराज के सैकड़ों कावड़ यात्री डीजे और बैंड बाजों की धुन पर नाचते हुए कावड लेकर निकलते नजर आए तथा सावन के चौथे सोमवार के पावन अवसर पर अपने गांवों में स्थित शिव मंदिरों में पवित्र सरोवर के जल से अभिषेक किया।
सैनाचार्य स्वामी अचलानंद गिरि महाराज ने सावन सोमवार के अवसर पर आईडीएसएमटी कॉलोनी स्थित सैन भक्ति पीठ पर किया भगवान भोले का अभिषेक
सैनाचार्य स्वामी अचलानंद गिरि महाराज अपने चार दिवसीय प्रवास के दौरान सावन सोमवार के पावन अवसर पर आईडीएसएमटी कॉलोनी स्थित सैन भक्ति पीठ पर भगवान भोले के अभिषेक कर साधु संतों को भोजन करवाया। चार दिवसीय प्रवास के दौरान सैनाचार्य भक्तों को आशीवर्चन दिया वहीं अनेक कार्यक्रमों में शिरकत की।
सैन भक्ति पीठ से जुड़े शिव रत्नू ने बताया कि दशमी तिथि के अवसर पर स्वामी अचलानंद गिरि महाराज की ओर से बाबा रामदेव मंदिर में विधिवत ध्वजा चढ़ा कर साधु-संतों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। सोमवार को बाबा रामदेव मंदिर स्थित शिव ज्योतिर्लिंग का रुद्राभिषेक एवं विशेष पाठ करवाया गया।
तीर्थ नगरी पुष्कर में पहली बार ऐतिहासिक एवं भव्य कावड़ यात्रा
तीर्थ नगरी पुष्कर में कल 25 अगस्त 2025 को भव्य एवं ऐतिहासिक कावड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है ।कावड़ यात्रा कल 25 अगस्त को सांय 4:00 बजे बद्री घाट से गाजे बजे के साथ रवाना होगी जो विभिन्न मार्गो से होती हुई थानेश्वर महादेव पर संपन्न होगी यहां पर सैकड़ो भक्तों के द्वारा पवित्र सरोवर के जल से भगवान भोलेनाथ के सहस्त्रधारा और अभिषेक का कार्यक्रम किया जाएगा।
समाजसेविका सविता पाराशर ने बताया कि कल 25 अगस्त को सांय 4 बजे बद्री घाट से भव्य कावड़ यात्रा निकाली जाएगी इससे पूर्व सभी कावड़ यात्री थानेश्वर महादेव इकट्ठा होंगे।थानेश्वर महादेव से सभी कावड़ यात्री गाजे बाजे ओर डीजे की धुन पर नाचते गाते बद्री घाट पहुंचेंगे इस कावड़ यात्रा में काफी तादाद में महिला पुरुष बच्चे शामिल होंगे पुष्कर में पहली बार होने होने जा रही इस ऐतिहासिक भव्य कावड़ यात्रा को लेकर भक्तों में काफी उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
नए रंगजी के मंदिर में सावन के बड़े झूले में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
भक्तों ने भगवान के दर्शन के साथ फास्ट फूड का भी उठाया लुफ्त
श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पवित्रा एकादशी के अवसर पर नये रंगजी के मंदिर में झूलोत्सव के दौरान बड़े हिंडोले के दर्शन करने प्रतिदिन काफी संख्या में जनसमूह उमड़ रहा हे।वही रविवार को ग्यारस के बड़े हिंडोले में विशेष आकर्षक झांकिया व मंदिर की भव्य सजावट की गई। मंगलवार की शाम 6 बजे ही दर्शनार्थियो की भीड़ मंदिर में जमा हो गई।
बड़े हिंडोले में मंदिर के शीशमहल में भगवान की रत्नाभूषणों से सुसज्जित कालिय दमन की भव्य झांकी सजाई गई तथा मालाओं से श्रृंगार किया गया। ग्यारस के हिंडोले की भीड़ को देखते हुये मंदिर प्रबंधन ने दर्शन की विशेष व्यवस्था की गई। मंदिर के व्यवस्थापक सत्यनारायण रामावत ने बताया कि मंदिर में स्थित शीश महल में कालिया दमन और उत्सव मंडप में महालक्ष्मी जी का विशेष मनमोहक श्रृंगार किया गया। साथ ही स्थानीय कलाकारों विभिन्न भजनों की प्रस्तुति दी गई।
मंदिर के बाहर प्रांगण में विद्युत चलित झांकियों में सुरसा, हनुमान जी, राधा कृष्ण रास रचाते हुए, वाल्मीकि जी रामायण पढ़ते हुए दर्शन दे रहे हैं, भगवान श्री कृष्ण सुदामा जी के आंसुओं से चरण धो रहे हैं, शिव तांडव, यमुनार्जुन मोक्ष, ददी मंथन और कृष्ण भगवान के द्वारा कालिया नाग को नाचना, यशोदा मैया गाय का दूध निकालते हुए, तुलसीदास जी द्वारा श्री राम जी के लिए तिलक लगाने के के लिए चंदन घसना, हिरण्यकश्यप नृसिंह अवतार, भगवान द्वारा कैलाश पर्वत पर भोलेनाथ द्वारा तपस्या करना सहित अन्य कई प्रकार की झांकिया सजाई गई।
वहीं दूसरी तरफ गोकुल जी के दर्शन हो रहे हैं। इस दौरान आस-पास एवं दूरदराज से हजारों दर्शनार्थी बड़े हिंडोले के दर्शन करने उमड़ पड़े। वही दर्शनार्थियों ने मंदिर परिसर के बाहर लगी विभिन्न व्यंजनों की दुकानों पर चाट पकौड़ी टिकिया चाऊमीन कुल्फी पास्ता मसाला डोसा पानी पतासे सहित विभिन्न व्यंजनों का जमकर लुफ्त उठाया हिंडोले रात 11 बजे तक चलते रहें। ग्यारस के झूले में भारी भीड़ को देखते हुए इस बार पुलिस की माकूल व्यवस्था की गई।
इस दौरान पुलिस का अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया गया । नये रंगजी मंदिर में आयोजित 17 दिवसीय झूला महोत्सव के तहत भगवान के हिंडोले 31 अगस्त तक चलेगें। जिसमें रोजाना भगवान के अलग-अलग स्वरूपों की झांकिया सजाई जा रही है।
सांड बाबा के सालाना मेले उमड़े मेलार्थी
तीर्थ नगर पुष्कर में गनाहेड़ा नाके पर स्थित सांड बाबा मंदिर में रविवार को सालाना मेले का आयोजन किया गया जिसमे काफी मेलार्थियों की भीड़ देखने को मिली। मंदिर के पुजारी अजय पाल पुजारी ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सांड बाबा मंदिर में सालाना मेले का आयोजन किया गया इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तो वही मंदिर की भव्य सजावट की गई। मेले में काफी संख्या में पुष्कर सहित आसपास के क्षेत्र के लोग शामिल हुए और विभिन्न प्रकार के झूले और व्यंजनों का लुफ्त उठाए।
अग्रवाल परिवार : माहेश्वरी सेवा सदन में भगवान भोले के सहस्त्रधारा अभिषेक
तीर्थ नगरी पुष्कर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अग्रवाल परिवार की तरफ से माहेश्वरी सेवा सदन में स्थित शिव मंदिर में 25 अगस्त को भव्य सहस्त्रधारा अभिषेक सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा कमल एरेन अनिल एरन ने बताया कि अग्रवाल परिवार की तरफ से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी माहेश्वरी सेवा सदन में 25 अगस्त को भगवान भोलेनाथ के भव्य सहस्त्रधारा अभिषेक सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा तथा शाम को भगवान भोलेनाथ का विशेष शृंगार कर महा आरती का आयोजन होगा।
तीर्थ नगरी पुष्कर में रक्षाबंधन का त्योहार हर उल्लास के साथ मनाया जाएगा
सजने लगी राखीयो की दुकानें
तीर्थ नगरी पुष्कर में भाई बहनों के प्यार के प्रतीक का त्यौहार रक्षाबंधन का त्योहार हर उल्लास के साथ मनाया जाएगा जिसको लेकर महिलाओं में काफी उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है तो वह पुष्कर में विभिन्न स्थानों पर राखी की दुकानें सज रखी है जहां पर महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है । 28 अगस्त को रक्षा बंधन का त्यौहार मनाया जाएगा जिसको लेकर पुष्कर में जगह जगह रंग बिरंगी राखियों की दुकानें सजने लग गई हे ।
अनिल सर शिमला पाराशर
सम्पादक बदलता पुष्कर
9829811696, 8233888555, 9001346704
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
राजनीति में छक्का तो लगाऊंगा, लेकिन मैं क्रिकेट का नहीं, शतरंज का खिलाड़ी हूं...घर में घुसकर मारेंगे, वो खुद हार गए