राजस्थान त्यागी ब्राह्मण समाज कोटा अध्यक्ष श्रीमती हंसा त्यागी को चुना गया : होली मिलन समारोह और वार्षिक अधिवेशन संपन्न
कोटा : कल दिनांक 20 मार्च 2022 को राजस्थान त्यागी ब्राह्मण समाज कोटा में होली मिलन समारोह और वार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ. जिसमें सर्वसम्मति से श्रीमती हंसा त्यागी को राजस्थान त्यागी ब्राह्मण समाज कोटा की अध्यक्ष चुना गया. त्यागी समाज के संरक्षक श्री रविन्द्र त्यागी, श्री हरपाल त्यागी, श्री रोहिताश्व त्यागी, श्री रूपेश त्यागी, श्री मुकेश त्यागी, श्री संजीव त्यागी, श्री जनार्दन त्यागी, श्री सुरेश त्यागी, श्री धर्मेन्द्र त्यागी एडवोकेट आदि सबने माला पहनाकर स्वागत किया और पुरे समाज के लोगो के विश्वास और प्यार की जीत बताई. अध्यक्ष श्रीमती हंसा त्यागी ने समाज के लोगो के विश्वास और प्यार को हमेशा बनाए रखने का वादा किया. उक्त जानकारी सचिव श्री रूपेश त्यागी ने पालीवाल वाणी को दी.


पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पिपलांत्री का चुनावी फैसला : हार-जीत से परे, विकास और लोकतंत्र की एक नई बहस : पूर्व सरपंच श्याम सुंदर पालीवाल का चुनाव हारना...कल्पना से परे