📅 Friday, 11 September 2026 | 12:25 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,902.59 ▼ -675.01 (-0.89%) निफ्टी 50: 23,477.80 ▼ -157.30 (-0.67%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹146,590 🥈 चांदी (1kg): ₹215,500 ☁️ उज्जैन: 24°C (बादल छाए रहेंगे)
राजस्थान

रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अनिल कुमार पालीवाल ने निःशुल्क सोनोग्राफी कर राजस्थान में रिकॉर्ड स्थापित किया

📅 01 January 2026, 07:28 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अनिल कुमार पालीवाल ने निःशुल्क सोनोग्राफी कर राजस्थान में रिकॉर्ड स्थापित किया
रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अनिल कुमार पालीवाल ने निःशुल्क सोनोग्राफी कर राजस्थान में रिकॉर्ड स्थापित किया

संजय पालीवाल 

फलोदी. इतिहास बनाने से बनता है, इस काम को कैसे अंजाम तक पहुंचा सकते है, उसके लिए प्रयास करना पड़ता हैं, और उसी प्रयास से एक नया इतिहास स्थापित होता हैं. अगर आपके काम करने की कार्यशैली कैसी हो, इसकी एक मिशाल पेश कि हैं, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अनिल कुमार पालीवाल  ने. 

जी हां प्रेरणास्पद कार्य करके कीर्तिमान बनाया हैं, जिसका सभी को अनुशरण करना चाहिए. हमेशा ही पालीवाल समाज का बंदा जहां भी कार्य करता हैं, वह अपने आप में अनुठा उदाहरण ही पेश करता हैं. 

अत्यंत्र गर्व की बात है कि पुरे पालीवाल समाज ही नई देश भी गौरवान्वित हो रहा हैं, ऐसे समाजसेवा को पालीवाल समाज और पालीवाल वाणी मीडिया समुह की ओर से बहुत-बहुत बधाई.

जिला अस्पताल फलोदी ने स्वास्थ्य सेवाओं में नया कीर्तिमान रचा हैं. रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अनिल कुमार पालीवाल ने अकेले चिकित्सक के रूप में एक वर्ष में 15,839 निःशुल्क सोनोग्राफी कर राजस्थान में रिकॉर्ड बनाया. इनमें 9,300 गर्भवती महिलाओं की जांच शामिल हैं. सीमित संसाधनों के बावजूद यह उपलब्धि सुरक्षित मातृत्व और त्वरित निदान में एक मील का पत्थर साबित हुई हैं. 

जिला अस्पताल प्रभारी डॉ अभिषेक अग्रवाल ने जताई खुशी और डॉ पालीवाल का धन्यवाद किया. रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अनिल कुमार पालीवाल ने जिस प्रकार समाज में एक नया कीर्तिमान स्थापित ही नहीं किया, बल्कि राजस्थान में भी एक अद्भूत मिशाल पेशकर काम करने के लिए प्रेरणास्त्रात भी बने हैं, कम संसाधन होने के बाद भी निःशुल्क सोनोग्राफी करना भी अपने आम में तारीफें काबिल हैं. 

पुन : एक बार फिर रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अनिल कुमार पालीवाल को समस्त देशवासियों की ओर से बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं. ऐसे योद्वा हर समाज में एक नई मिशाल पेश करें, हम सब इतनी दुआ करते हैं. 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें