📅 Wednesday, 04 November 2026 | 08:07 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,917.85 ▲ +1,225.07 (+1.62%) • निफ्टी 50: 23,810.85 ▲ +370.05 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹139,280 • 🥈 चांदी (1kg): ₹185,200 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
राजस्थान

महर्षि बाबूलाल शास्त्री व डॉ. बालकिशन शर्मा ज्योतिष महाकुम्भ अवार्ड से सम्मानित

📅 12 May 2025, 12:44 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
महर्षि बाबूलाल शास्त्री व डॉ. बालकिशन शर्मा ज्योतिष महाकुम्भ अवार्ड से सम्मानित
महर्षि बाबूलाल शास्त्री व डॉ. बालकिशन शर्मा ज्योतिष महाकुम्भ अवार्ड से सम्मानित

टोंक. एस्ट्रोलाइट स्प्रिच्युअल राजस्थान एकेडमी आसरा जयपुर द्वारा होटल रायल रैटरीट गांधी नगर जयपुर में आयोजित 8 एवं 9 मई 2025 को दो दिवसीय अखिल भारतीय ज्योतिष महासेमिनार में मनु ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान टोंक के निदेशक महर्षि बाबूलाल शास्त्री एवं आचार्य डॉ. बालकिशन शर्मा ने विशिष्ठ अतिथि के रूप में भाग लिया.  

इस अवसर पर महर्षि बाबूलाल शास्त्री ने अपने व्याख्यान में परिवार में बढ़ते तनाव, गण मिलान के बाद भी सम्बन्ध विच्छेद के लिए सूर्य, शनि, राहु केतु ग्रहों के प्रभाव की जानकारी दी. पंचागों में आ रहे अलग-अलग मुहूर्तों के समय आने के लिये चिन्तन किया गया वहीं पंचागों के गणितज्ञों से एकरुपता लाने एवं समाज को सही मार्गदर्शन देने के लिए सुझाव दिये गये. 

डॉ. बालकिशन शर्मा ने अपने व्याख्यान में अंगारक योग एवं मंगल दोष की जानकारी दी. इस मौके पर मुख्य अतिथि 1008 श्रीबाबा मसतान तारापीठेश्वर उदासीन अखाड़ा रियासी जम्मू अध्यक्षता अक्षय कुमार मोगा पंजाब ने की. आयोजक आर्टिस्ट रमेश कुमावत गूरूजी, वास्तुविद रेखा कुमावत, पंडित के. के. ओझा, आचार्या भारती चौधरी दामोदर बंसल, राकेश सोनी द्वारा महर्षि बाबूलाल शास्त्री को वैदिक ज्ञान के प्रति ज्योतिष क्षेत्र में की जा रही. जनसेवा, शोध कार्य के लिए एवं डॉॅ. बालकिशन शर्मा को जनसेवा के कार्य करने के लिए ‘‘ज्योतिष महाकुम्भ’’ अवार्ड उपाधि प्रदान कर दुपट्टा, शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया.

  • महर्षि बाबूलाल शास्त्री टोंक मो. 9313129502
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें