इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सकों ने किया उपमुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत
कोटा. राजस्थान राज्य में इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा पद्धति का बोर्ड गठन किये जाने पर राजस्थान के उपमुख्यमंत्री एव आयुष मंत्री प्रेमचंद बेरवा का कोटा के वरिष्ठ इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सकों ने भव्य स्वागत तथा अभिनंदन किया.
इस अवसर पर इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा परिषद जयपुर राजस्थान के संरक्षक इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सक आर बी गुप्ता एव कोटा के संभाग प्रभारी इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सक शादाब अहमद, कोटा के जिला सचिव इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सक महावीर प्रसाद तथा वरिष्ठ चिकित्सक सत्य प्रकाश मिश्रा सुल्तान आबिद खान तथा अन्य चिकित्सक मौजूद रहे.
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने पूर्ण आश्वासन दिया कि इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा पद्धति का राजस्थान में पूर्ण विकास किया जाएगा तथा आने वाले वर्षों में सरकार के द्वारा इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा को राजस्थान के जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा व इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सकों का सरकार द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया जायेगा. इस अवसर पर कोटा दक्षिण विधायक सन्दीप शर्मा एव शहर भाजपा अध्यक्ष राकेश जैन का भी आभार अभिनन्दन किया गया.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
श्री परशुराम कुंड मूर्ति प्रकल्प के संबंध में महत्वपूर्ण तथ्य : असत्य अथवा भ्रमपूर्ण जानकारी का प्रसार करना उचित नहीं
नाथद्वारा नगर पालिका में फंसा रोमांचक पेंच : 20-19-1 के समीकरण में ब्रजवासी समाज बना किंगमेकर, निर्दलीय प्रकाश सनाढ्य के हाथ में सरकार की चाबी
भाजपा ने 14 और कांग्रेस ने 11वार्डों में जीत का परचम लहराया : विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने जताया जनता का आभार