📅 Sunday, 04 October 2026 | 04:39 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,909.70 ▼ -570.59 (-0.79%) • निफ्टी 50: 22,421.95 ▼ -198.50 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,340 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,200 • ☀️ उज्जैन: 32°C (साफ आसमान)
राजस्थान

अपराध अपडेट : पिता ने इकलौती पुत्री के साथ फंदा लगाकर की खुदकुशी

📅 30 June 2021, 01:45 AM • ✍️ paliwalwani.com • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
अपराध अपडेट : पिता ने इकलौती पुत्री के साथ फंदा लगाकर की खुदकुशी
अपराध अपडेट : पिता ने इकलौती पुत्री के साथ फंदा लगाकर की खुदकुशी

श्रीगंगा नगर. राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में राजियासर थाना क्षेत्र के हिंदौर गांव में कल एक व्यक्ति ने इकलौती पुत्री के साथ घर के एक कमरे में पंखे के साथ फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. थाना प्रभारी विक्रम तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर जाकर देखा तो मुंशी खां (उम्र 38) और उसकी बेटी अजमत (उम्र 20) के शव घर के एक कमरे में छत वाले पंखे से लगाए दो फंदों पर लटक रहे थे. घटना के समय घर में कोई नहीं था. मुंशी खां की पत्नी इसी गांव में अपने भाई के घर गई हुई थी. वह कुछ देर बाद वापस आई तो पति और पुत्री फंदे पर झूल रहे थे. पत्नी द्वारा दी गई रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है. थाना प्रभारी तिवारी के अनुसार अभी तक आत्महत्या के कारण का खुलासा नहीं हुआ है. पत्नी ने रिपोर्ट में किसी बात का कोई जिक्र नहीं किया है. आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही हैं. 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें